राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 October 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, क्रोध पर रखें संयम

Aaj Ka Rashifal 4 October 2024: शुक्रवार के दिन मेष राशि के जातक को क्रोध पर संयम रखना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 4 October 2024: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों को आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का है। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि वालों को हेल्थ में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। कुंभ राशि वालों को शनि हेल्थ को लेकर परेशान कर सकता है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

चन्द्रमा सप्तम गोचर में है।आज का दिवस छात्रों का करियर में निखरने का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।

आज का शुभ रंग-नारंगी व लाल

आज का शुभ अंक-01 व 09

उपाय-हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ व तिल का दान करें।

वृष

चन्द्रमा तुला व गुरु वृष में है। गुरु व शनि जॉब में शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना दे सकता है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। ध्यान व योग करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आ

शुभ रंग-सफेद व बैगनी ।प कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय-भैरो नाथ जी की पूजा करते रहें।

आज का शुभ अंक- 04 व ,07

मिथुन

शनि कुम्भ ,गुरु द्वादश व्यय देगा। चन्द्रमा पंचम है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आज का दिन राजनीतिज्ञों लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा तृतीय है। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय-माता दुर्गा जी की उपासना करें। चावल का दान करें।

शुभ रंग-नीला

आज का शुभ अंक-02 व 03

कर्क

चतुर्थ चन्द्रमा घर को मङ्गलमय फल देंगे। व्यवसाय में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। बिजनेस में फाइनेंसियल मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।

आज का उपाय-सूर्योपासना करें।

शुभ रंग--पीला व लाल।

आज का शुभ अंक -03व 05

सिंह

चन्द्रमा आज इसी राशिबसे तृतीय गोचर में है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय-दुर्गासप्तशती का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग-नारंगी व लाल

आज का शुभ अंक --02 व 03

कन्या

चन्द्रमा द्वितीय व गुरु नवम रहेगा। शनि जॉब प्रोमोशन में सफल करेंगे। आपकी वाणी में आकर्षण है।आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान कर्ज से बचाएगा।

शुभ रंग-नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -05 व 06

तुला

अष्टम गुरु व इस राशि के चन्द्रमा बहुत ही बेहतर स्थिति में हैं। व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। करियर में सफलता मिलेगी । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें। सप्त अन्न दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग-हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक -04 व 08

वृश्चिक

शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर सफल करेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।

शुभ रंग-पीला व लाल ।

आज का शुभ अंक -02 व 07

धनु

चन्द्रमा एकादश है। शनि तृतीय है। गुरु राशि स्वामी होकर खष्ठम है। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। स्टूडेंट्स परफार्मेंस और बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं। प्रेम विवाह में परिणीति हो जाएगा। आज का उपाय-सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग-लाल व पीला।

आज का शुभ अंक-04 व 09

मकर

चन्द्रमा कर्म भाव में है। द्वितीय शनि व पंचन गुरु मंगलमय हैं। जॉब में पोजिशन बेहतर करेंगे। हेल्थ में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय-माता दुर्गा जी के 108 नामों का जप करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग--समानी व नीला ।

आज का शुभ अंक -07 व 08

कुम्भ

चन्द्रमा नवम है। शनि हेल्थ को लेकर परेशान कर सकता है। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लीवर के रोग से कष्ट हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में लांग जर्नी सम्भावित है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व पीपल को जल अर्पित करते रहें।

शुभ रंग--नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -02 व 08

मीन

तृतीय गुरु व अष्टम चन्द्रमा जॉब पोजिशन को लेकर खुश करेंगे। शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल व माता-पिता का खुश रहना सूर्य-चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बहुत जल्द विवाह में परिणीत होगा।

आज का उपाय--सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का 09 पाठ करें।फलों का दान करें।

शुभ रंग ---नारंगी व सफेद ।

आज का शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article