YouTube पर चैनल शुरू करने का मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि किस टॉपिक पर वीडियो बनाएं, स्क्रिप्ट कैसे लिखें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वीडियो कैसे पहुंचाएं? अब AI टूल Claude इस काम में आपकी मदद कर सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों दावा किया जा रहा है कि Claude की मदद से जीरो से YouTube चैनल तैयार करके सिर्फ 90 दिनों में उसे मोनेटाइज किया जा सकता है और इसके लिए कोई पैसा भी खर्च नहीं करना होगा।
हालांकि, इस दावे की पूरी सच्चाई समझना जरूरी है। Claude आपके चैनल की प्लानिंग, वीडियो आइडिया, स्क्रिप्ट, SEO और ग्रोथ स्ट्रैटेजी तैयार कर सकता है, लेकिन चैनल को सफल बनाने और मोनेटाइजेशन की गारंटी नहीं देता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 8 AI प्रॉम्प्ट इसी काम को आसान बनाने का दावा करते हैं।
Claude से YouTube चैनल शुरू करने में कैसे मिलेगी मदद?
Anthropic का AI टूल Claude एक AI असिस्टेंट है। इसकी मदद से आप YouTube चैनल के लिए कंटेंट प्लान, वीडियो स्क्रिप्ट, टाइटल, डिस्क्रिप्शन, SEO और दर्शकों को जोड़ने की रणनीति तैयार कर सकते हैं। इसका फ्री वर्जन भी उपलब्ध है, हालांकि इसमें इस्तेमाल की कुछ सीमाएं हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और थंबनेल बनाने के लिए अलग टूल की जरूरत पड़ सकती है। यानी पूरा काम 100 फीसदी मुफ्त होने की गारंटी नहीं है।
YouTube चैनल बनाने के लिए काम आएंगे ये 8 प्रॉम्प्ट
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में Claude के लिए 8 प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इनकी मदद से चैनल शुरू करने से लेकर उसकी ग्रोथ तक की प्लानिंग की जा सकती है।
YouTube Monetization Roadmap : चैनल को जीरो से मोनेटाइजेशन तक ले जाने के लिए 90 दिनों का प्लान तैयार करना।- Niche Selection: किस टॉपिक पर चैनल शुरू करना फायदेमंद होगा, इसकी पहचान करना।
- Channel Strategy: चैनल का नाम, पहचान, टारगेट ऑडियंस और कंटेंट कैटेगरी तय करना।
- Video Ideas: ऐसे वीडियो टॉपिक और टाइटल तैयार करना, जिनमें दर्शकों की दिलचस्पी हो।
- Script Writing: वीडियो की स्क्रिप्ट, इंट्रो और कहानी तैयार करना।
- AI Production System: वीडियो बनाने, एडिटिंग, वॉयसओवर और थंबनेल का वर्कफ्लो तैयार करना।
- Monetization Strategy: विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई की योजना बनाना।
- Analytics Optimization: वीडियो के व्यूज, CTR और ऑडियंस रिटेंशन के आधार पर सुधार करना।
90 दिन में मोनेटाइजेशन की क्या है सच्चाई?
YouTube पर विज्ञापनों से कमाई शुरू करने के लिए सामान्य तौर पर 1,000 सब्सक्राइबर और पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वैलिड पब्लिक वॉच टाइम या 90 दिनों में 1 करोड़ वैलिड Shorts व्यूज जरूरी हैं। वहीं, 500 सब्सक्राइबर और अन्य शर्तें पूरी करने पर कुछ शुरुआती मोनेटाइजेशन सुविधाएं मिल सकती हैं।
ध्यान रखें कि सिर्फ AI से वीडियो बनाकर अपलोड करने से मोनेटाइजेशन नहीं मिलता। YouTube मौलिक और उपयोगी कंटेंट को प्राथमिकता देता है। बार-बार एक जैसे AI वीडियो बनाने पर चैनल मोनेटाइजेशन के लिए अयोग्य हो सकता है।
