Aaj Ka Rashifal 30 November 2024: शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। आज के दिन परिवार का साथ मिलेगा और बिजनेस में लाभ मिलेगा। वहीं कर्क राशि के जातक यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। आज के दिन तुला राशि के जातक को चन्द्रमा करियर को लाभान्वित करेंगे। मकर राशि वालों को मित्रों की सहभागिता आपकी सहायता करेगी। कुंभ राशि के जातक को निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज के दिन मीन राशि के जातक को जॉब में किसी बात को लेकर उत्साह में रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।
Aaj Ka Rashifal 30 November 2024 (आज का राशिफल 30 नवंबर 2024)
मेषअष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु मंगलमय है। आज का दिवस पारिवारिक खुशियों से भरा दिन रहेगा। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए सब सदस्यों में सामंजस्य बैठाना आपके लिए हितकर रहेगा। अति भावुकता से बचने का प्रयास करें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग-नारंगी व पीला ।
शुभ अंक -02 व 03
वृष
चन्द्रमा सप्तम है। आज परिवार संग धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। यह यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में बड़ी सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र रिश्तों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गो माता को केला खिलाएं।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
मिथुन
आज का दिन चन्द्रमा खष्ठम कष्ट दे सकता है। बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं दूर यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद ।
शुभ अंक-01 व 03
कर्क
आज चन्द्रमा पंचम छात्रों को लाभ देगा। आप जॉब में नवीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही है। उच्चाधिकारियों से सम्बंध ठीक करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -04 व 07
सिंह
चतुर्थ चन्द्रमा घर के लिए मङ्गलमय है। आप व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। परिवार की सहायता मिलेगी। करियर में सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। वाणी पर संयम रखें।
आज का उपाय -बालकांड का पाठ करें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -03 व 09
कन्या
आपको बिजनेस की कार्यशैली में बदलाव लाना है। चन्द्रमा तृतीय मङ्गलमय है। टेक्निकल व मैनेजमेंट स्किल को और हाईटेक करें। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग का दान करे।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 08
तुला
द्वितीय चन्द्रमा करियर को लाभान्वित करेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। यह धार्मिक यात्रा आपके मन को शांत व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 06
वृश्चिक
धन का आगमन होगा। चन्द्रमा इसी राशि में है। शुभ धार्मिक यात्रा करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -02 व 03
धनु
द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्य करवाएंगे। जॉब में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र करियर को बेहतर करेंगे।। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम भरा जीवन आपको रोमांचित करेगा।
आज का उपाय -भगवान शिव को गंगा जल व बेल पत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -04 व 07
मकर
चन्द्रमा एकादश है। छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सहभागिता आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 09
कुम्भ
दशम चन्द्रमा शुभ है। करियर प्रोग्रेस को लेकर खुशी रहेगी। बिजनेस में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। छात्र करियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य अब बेहतर रह सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व चावल का दान श्रेयस्कर है।
आज का शुभ रंग -पीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 03
मीन
चन्द्रमा नवम है। जॉब में किसी बात को लेकर उत्साह में रहेंगे। यात्रा पर जाएं । छात्र करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बड़ों का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -पिता का आशीर्वाद सूर्य व माता का आशीष चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप सफल होते हैं।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
