राशिफल

30 June 2025 Rashifal: जून का आखिरी दिन किसपर पड़ेगा भारी तो कौन होगा मालामाल? यहां पढ़ें 30 जून का राशिफल

30 June 2025 Rashifal (​​आज का राशिफल 30 जून 2025): राशिफल कहता है कि आज मेष राशि को सूर्य व मङ्गल आत्मबल देंगे। वृष राशि वाले आज हनुमान जी की पूजा करते रहें। तुला राशि वालों के लिए बिजनेस पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। यहां से आप अपना राशि भविष्य जान सकते हैं।

Image

aaj ka rashifal 30 june 2025 in hindi

30 June 2025 Rashifal (आज का राशिफल 30 जून 2025): 30 जून के राशिफल के अनुसार, मेष राशि के लिए समय अनुकूल है। वृष राशि वाले क्रोध पर काबू रखें। मिथुन राशि का भी दिन अच्छा निकलेगा। सिंह राशि के जातक लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। वृश्चिक राशि वालों को हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। अगर आपको अपने दिन का हाल जानना है तो यहां से पूरा राशिफल पढ़ें-

30 जून का राशिफ़ल-

1) मेष- पँचम चन्द्रमा -मङ्गल व तृतीय सूर्य- गुरु परिवार व सुख समृद्धि के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व मङ्गल आत्मबल देंगे।स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। सभी कार्य बेहतर व अपने समय पर होगा।न्यू डील लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें।हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।आज का उपाय -- भगवान विष्णु जी की उपासना करें।तिल व चावल का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी।आज का शुभ अंक -03 व 09

2) वृष- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं।व्यावसायिक कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है।ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें।सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व लाल । आज का शुभ अंक --03व 04

3) मिथुन- आज का दिन जाँब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।शिवलिंग को बेलपत्र व मधु अर्पित करें।फलों का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा।आज का शुभ अंक -05 व 08

4) कर्क- सूर्य व गुरु व्यय भाव तथा चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं।जाँब प्रोग्रेस में सफलता मिल रही है।जाँब उन्नयन में आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें।आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करते रहें।शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का अभिषेक करें। शुभ रंग --हरा व नारंगी।शुभ अंक --01 व 09

5) सिंह- राशि स्वामी सूर्य व गुरु एकसाथ एकादश व चन्द्रमा इसी राशि में है।आपको जाँब में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी।न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट मिल सकता है। कुछ पूर्ववत व्यावसायिक समस्या दूर हो जाएगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय --तिल व उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।हनुमान जी की उपासना करें।शुभ रंग -नारंगी व पीला।आज का शुभ अंक --02 व 08

6) कन्या- चन्द्रमा व्यय भाव में हैं।बुध वाणी का कारक ग्रह है।सामाजिक सक्रियता से बहुत खुश रहेंगे।परिवार व समाज में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं।आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व फलों तथा उड़द का दान करें।शुभ रंग --नीला व आसमानी।आज का शुभ अंक -02 व 07

7) तुला- चन्द्रमा एकादश व गुरु नवम हैं।बिजनेस फील्ड के जातकों को कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे।स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। बिज़नेस में आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है।जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय --क्रोध से बचें।चावल व तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व हरा।आज का शुभ अंक --02 व 07

8) वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा एकसाथ दशम गोचर कर रहे हैं।कॅरियर में सफलता है। बिजनेस में नवीन दायित्व को लेकर उत्साह बना रहेगा। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व अन्न तथा फल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी।आज का शुभ अंक --01 व 06

9) धनु- चन्द्रमा व मङ्गल एकसाथ भाग्य भाव में रहेंगे।दिन शुभ होगा। जाँब में अभी ट्रांसफर या परिवर्तन से बचिए।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करने से सभी संताप से मुक्ति मिलेगी।तिल का दान भी करें। शुभ अंक --02 व 07।आज का शुभ रंग --लाल व पीला

10) मकर- शनि तृतीय व चंद्रमा-मङ्गल अष्टम है।जाँब में प्रगति व ऑफिस का वातावरण पहले से बेहतर होगा।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।क्रोध मत करें।जाँब बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक -05 व 08।आज का शुभ रंग -नीला व हरा

11) कुम्भ- चन्द्रमा व मङ्गल सप्तम गोचर में हैं।आप रोमांचक दिन बिताएंगे।रुका धन प्राप्त कर सकते हैं।जाँब में कोई न्यू प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा हो सकती है।आज का उपाय ---हनुमान जी के मंदिर जाएं व दान पुण्य करें। पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।उड़द का दान करें।शुभ रंग --आसमानी व सफेद।आज का शुभ अंक --03 व 08

12) मीन- गुरु -सूर्य चतुर्थ व महल -चन्द्रमा खष्ठम है।जाँब अब बेहतर रहेगा।बिजनेस में सकारात्मक दिशा में बात पहुँचेगी।बिज़नेस को लेकर तनाव दूर होगा ।स्टूडेंट्स कॅरियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --सूर्योपासना करें व पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी।आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article