राशिफल

Aaj ka Rashifal 27 March 2025: चंद्रमा और शन‍ि के गोचर से प्रभावित रहेंगी ये राशियां, किन्हें म‍िलेगा गुरुवार के दिन विष्णु जी का आशीर्वाद

Aaj ka Rashifal 27 March 2025 (आज का राशिफल 27 मार्च 2025): आज का राशिफल आपके जीवन में आने वाले संभावित अवसरों और चुनौतियों को दर्शा रहा है। ग्रहों की स्थिति बिजनेस, करियर, लव लाइफ और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रही है। जहां कुछ राशियों को जॉब में सफलता और प्रमोशन मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है। ऐसे में यहां पढ़ें आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 27 March 2025

Aaj ka Rashifal 27 March 2025 (आज का राशिफल 27 मार्च 2025): ग्रहों की स्थिति अलग-अलग राशियों के लिए शुभ और अशुभ परिणाम ला सकती है। मेष, वृष और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है, और रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन सकते हैं। वहीं कर्क और सिंह राशि के जातकों को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी। कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोग अपने बिजनेस और करियर में सफलता की ओर अग्रसर होंगे। धनु और मकर राशि के जातकों के लिए ये दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। हर राशि के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जो ग्रहों की नकारात्मकता को कम करने और शुभ फलों की प्राप्ति में सहायक होंगे। धार्मिक पूजा-पाठ, दान और मंत्र जाप से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। शुभ रंग और शुभ अंक को अपनाकर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित किया जा सकता है। यहां देखें 27 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।

आज का राशिफल 27 मार्च 2025 (Aaj ka Rashifal 27 March 2025)

मेष - चंद्रमा-शनि एकसाथ इसी राशि से एकादश गोचर कर रहे हैं। सूर्य व्यय भाव में हैं। बिजनेस में सफलता का दिवस है। ऑफिस में विवादों से बचना होगा। रुके धन की प्राप्ति बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत , वो प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ अंक - 03 व 09।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।

वृष - सूर्य एकादश,चंद्रमा दशम व गुरु इसी राशि में हैं। सूर्य मीन में है। जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। धन व्यय पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - भगवान शिव की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

मिथुन - नवम चंद्रमा, कुंभ का शनि व व्यय भाव के गुरु जॉब में लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। आज किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ व तिल दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व नीला।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

कर्क - सूर्य मीन, एकादश गुरु व अष्टम भाव में चंद्रमा बिजनेस अब बेहतर कर सकता है। अभी कॅरियर में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। जॉब प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग -पीला व लाल।
  • शुभ अंक - 03 व 09।

सिंह - सूर्य अष्टम ,सप्तम चंद्रमा तथा शनि व वृष का गुरु मंगलमय गोचर व शुभ फल प्रदान करेंगे। जॉब में कोई रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का सहारा लें।

  • आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करते रहें। गुड़ व मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक - 01व 09।

कन्या - सूर्य सप्तम, चंद्रमा व शनि एकसाथ षष्ठम गोचर करके घर-परिवार के लिए मंगलमय हैं। बिजनेस में गुरु व मंगल नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - राहु से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द इत्यादि का दान करें। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

तुला - सूर्य षष्ठम, इस राशि से पंचम शनि-चंद्रमा व वृष का गुरु प्रत्येक कार्यों के लिए शुभ है। शुक्र व गुरु गोचर मंगलमय है। चंद्रमा व शनि बिजनेस व हेल्थ में लाभ करेगा। बिजनेस में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। इमोशन को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें तथा गुड़ व गेंहू का दान करें।
  • शुभ रंग - सफेद व हरा।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

वृश्चिक - सूर्य पंचम, चतुर्थ शनि तथा चंद्रमा बिजनेस के लिए शुभ रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब में पोस्ट चेंज का प्रयास सफल रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्त अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। पीले वस्त्रों का दान भी करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक - 03 व 07।

धनु - सूर्य चतुर्थ, तृतीय शनि-चंद्रमा कॅरियर में प्रोग्रेस देंगे। इस राशि के जातक अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। किसी संत के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।

  • आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। गेंहू का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व बैंगनी।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

मकर - सूर्य तृतीय, द्वितीय शनि-चंद्रमा व पंचम गुरु जॉब व कॅरियर के लिए शुभ हैं। बिजनेस प्रोग्रेस अनुकूल रहेगा। आप आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व सफेद।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

कुंभ - चंद्रमा-शनि एकसाथ आज इसी भाव में रहेंगे। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

  • आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करते रहें।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

मीन - सूर्य इसी राशि में ,चंद्रमा व शनि व्यय भाव में है। गुरु इसी राशि से द्वितीय हैं। स्टूडेंट्स का कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस पद्धति को सही दिशा देंगे। मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभ करेगा।
  • शुभ रंग - नारंगी व सफेद।
  • शुभ अंक - 02 व 09।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article