Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: आज सूर्य,बुध व शुक्र मिथुन,गुरु वृष,मङ्गल मेष,राहु मीन तथा चन्द्रमा व शनि एकसाथ कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। आज के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में खुशी मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। गुरुवार के दिन सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज के दिन मकर राशि में शनि व चन्द्रमा एकसाथ द्वितीय भाव में हैं। इससे छात्रों को लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातक को बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।
मेष
मङ्गल आत्मबल का प्रतीक होकर इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश मङ्गलमय है। आज परिवार में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में प्रोमोशन में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना व अन्न सहित फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक -02 व 03
वृष
चन्द्रमा दशम व शुक्र तथा बुध द्वितीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस व जॉब में प्रोग्रेस है। स्टूडेंट्स अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।
आज का उपाय --गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
आज का शुभ अंक 04 व 08
मिथुन
इसी राशि में शुक्र व बुध तथा मङ्गल एकादश है। बिज़नेस में स्ट्रगल है।आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। यदि आप शेयर के स्टील,मोटर सेक्टर,फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री अरण्यकांड का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला ।
आज का शुभ अंक --04 व 08
कर्क
राशि स्वामी चन्द्रमा मन का कारक ग्रह होकर अष्टम है। आत्मबल मजबूत करें। बिजनेस में सफलता अब मिल रही है। गुरु एकादश शुभ हैं। जॉब में अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय--भगवान विष्णु जी की उपासना जरूरी है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल ।
आज का शुभ अंक --03व 09
सिंह
सूर्य व बुध एकसाथ लाभ भाव में शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शुक्र आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। लव लाइफ बेहतर है। बिजनेस को बेहतर करने के लिए मेहनत व स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय -गुड़ व चावल का दान करें।
शुभ रंग सफेद व पीला
आज का शुभ अंक -01 व 02
कन्या
खष्ठम चन्द्रमा को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में सबको सही समय पर सही दिशा दें। स्टूडेंट्स ,आपको मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग पर गन्ने का रस व गंगाजल अर्पित करें। उड़द का दान उचित है।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
शुभ अंक -03 व 07
तुला
बुध व चन्द्रमा टीचिंग,मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभान्वित करके तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में परिवर्तन को लेकर ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -04 व 08।
आज का शुभ रंग --बैगनी व हरा
वृश्चिक
सप्तम गुरु का शुभ गोचर व्यवसाय,आत्मबल तथा मन को स्ट्रांग करेगा। कोई नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। ऑफिस वर्क बेहतर रहेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग --,लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 07
धनु
गुरु व चन्द्रमा शुभ हैं। किसी प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।बिजनेस में लाभ है।
आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व जल तथा मिठाई का दान करें।
शुभ अंक -04 व 07
आज का शुभ रंग नारंगी व पीला
मकर
शनि व चन्द्रमा एकसाथ द्वितीय भाव में हैं। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें।आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। हेल्थ बेहतर होना सम्भावित है।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व अन्न दान आपकी सहायता करेगी।
शुभ रंग- बैगनी व आसमानी ।
शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
चन्द्रमा व शनि एकसाथ इसी राशि में रहकर मानसिक अवसाद दे सकते है,फिर भी जॉब में सफलता को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। करियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
मीन
तृतीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा सफलता देंगे। छात्र सफल रहेंगे व करियर चेंज के विचार में रहेंगे। अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में सायंकाल यात्रा संभावित है। हेल्थ सुख मध्यम रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान बाहुक के सम्पूर्ण पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
