Aaj Ka Rashifal 26 March 2025 (आज का राशिफल 26 मार्च 2025): राशिफल हमारे जीवन में आने वाली विभिन्न संभावनाओं और चुनौतियों का संकेत देता है। आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए विशेष है, क्योंकि ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति जातकों के व्यवसाय, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर प्रभाव डाल सकती है। चैत्र द्वादशी के शुभ दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। व्यवसाय से जुड़े जातकों को सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और लव लाइफ में संतुलन बनाना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभिन्न राशियों के लिए विशेष उपाय जैसे तिल, गुड़, चावल और फल का दान करने से ग्रहों से जुड़ी बाधाओं को दूर किया जा सकता है। शुभ रंगों और अंकों का ध्यान रखते हुए आप अपने दिन को अधिक सफल और सौभाग्यशाली बना सकते हैं। ऐसे में यहां देखें आज का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
आज का राशिफल 26 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 26 March 2025)
मेष - आज चैत्र द्वादशी के दिन चंद्रमा दशम तथा एकादश शनि व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स, आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ व फलों का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 01 व 09।
वृष - भाग्य भाव का चंद्रमा व इस राशि के गुरु बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। फाइनेंस, बैंकिंग व आईटी जॉब से संबंधित जातकों के लिए बहुत शीघ्र प्रोमोशन की संभावना है। स्टूडेंट्स पढ़ाई करें। मेष राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 05 व 08।
मिथुन - चैत्र द्वादशी के दिन चंद्रमा अष्टम व गुरु द्वादश गोचर कर रहे हैं। बिजनेस के लिए दिन महत्वपूर्ण पूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
- आज का उपाय - हनुमान बाहूक का पाठ करें। चावल व तिल का दान करें। श्री कृष्ण उपासना भी करें।
- शुभ रंग - हरा व सफेद।
- शुभ अंक - 04 व 07।
कर्क - सप्तम चंद्रमा, कुंभ के शनि व एकादश गुरु जॉब प्रोग्रेस के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। एकादश गुरु व शुक्र भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है।
- आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ श्रेयष्कर है।
- शुभ रंग - नारंगी व लाल।
- शुभ अंक - 01 व 09।
सिंह - राशि स्वामी सूर्य मीन में हैं। चतुर्थ चंद्रमा, कुंभ के शनि आज आपको लाभ देंगे। व्यवसाय में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का सहारा लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 03।
कन्या- चंद्रमा पंचम यानी एजुकेशन भाव के गोचर में है। नवम गुरु भग्योदय देगा।वृष के गुरु व मीन के सूर्य धन वृद्धि करेंगे। जॉब प्रोमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान शंकर की उपासना करें। फलों व तिल का दान संकट से बचाएगा।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- आज का शुभ अंक - 04 व 08।
तुला - चैत्र द्वादशी को सूर्य मीन व चंद्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ भाव में रहकर अत्यंत लाभ देंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 02 व 03
वृश्चिक - सूर्य पंचम व चंद्रमा तृतीय घर परिवार को खुश व समृद्ध कर सकते हैं। गुरु धार्मिक कार्यों से खुश करेंगे। परिवार संग यात्रा से मन आनंद में रहेंगे। मंगल षष्ठम व चंद्रमा दशम है। जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। व्यवसाय में लाभ होगा। भावनाओं पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।
- आज का उपाय - बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मंगल ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 01 व 02।
धनु - चतुर्थ सूर्य ,द्वितीय भाव में गोचर करता चंद्रमा व षष्ठम गुरु व्यवसाय व जॉब के लिए शुभ हैं। आप अपने कर्म को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
- आज का उपाय - तिल व गुड़ दान करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- आज का शुभ अंक - 01 व 03।
मकर - सूर्य अनुकूल होकर तृतीय गोचर में हैं। इस भाव में गोचर करते चंद्रमा व पंचम गुरु छात्रों के लिए बेहतर तो कुंभ का शनि स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। बिजनेस में सफलता संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में शुगर के पेशेंट सावधानी बरतें।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। गेंहू का दान करें। धार्मिक यात्रा होगी।
- शुभ रंग - लाल व आसमानी।
- शुभ अंक - 04 व 06।
कुंभ - द्वादश चंद्रमा तथा इस राशि के शनि व द्वितीय सूर्य बिजनेस व जॉब के लिए महत्वपूर्ण हैं। गुरु चतुर्थ जॉब के लिए मंगलमय है। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग करते रहें।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।
- शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
- आज का शुभ अंक - 02 व 03।
मीन - आज सूर्य इसी राशि में हैं। एकादश चन्द्रमा जॉब के लिए बहुत अच्छा है। गुरु तृतीय हैं। स्टूडेंटस अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। द्वादश शनि गोचर के सहयोग से जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आर्थिक सफलता से आप खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व चावल का दान करें।
- शुभ अंक - 01 व 03।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
