राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 May 2024: शनिवार के दिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 May 2024(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक जॉब में सफल होंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को व्यवसाय के प्रति बहुत ही गम्भीर रहना होगा। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 25 May 2024(आज का राशिफल): आज शनिवार के दिन मेष राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क राशि के जातक की हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। कन्या राशि के जातक बिजनेस में बहुत सफल हो सकते हैं। शनिवार के दिन मकर राशि के जातक को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। मीन राशि के जातक को जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। बेवजह यात्रा से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -पीला व लाल ।

शुभ अंक--03 व 09

वृष

आज का दिन जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। अपनी हर बातें स्टाफ में शेयर करने से बचें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व तिल का दान हितकर है।

शुभ अंक --06 व 08

मिथुन

आज का दिन जॉब करने वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें। कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व राहु तथा शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ अंक --05 व 08।

शुभ रंग --बैगनी व सफेद

कर्क

जॉब में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। बिजनेस में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय ---सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

सिंह

व्यवसाय में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। मित्रों का सहायता का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। फलों का दान करें।

शुभ अंक --01 व 09 ।

शुभ रंग -लाल व पीला

कन्या

व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में उन्नन्ति है। प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें। इससे प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफल रहेंगे।लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी।हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

शुभ अंक--07 व 08

तुला

जॉब में सफलता है ।आपकी वर्क शैली बहुत ही सुंदर रहेगी।न्यू बिजनेस डील से बचें।लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा ,यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग-बैगनी व हरा।

शुभ अंक -06 व 08

वृश्चिक

चन्द्रमा व गुरु शिक्षा के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर मन खुश रहेगा ।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकता है।

आज का उपाय --शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग--नारंगी व लाल।

शुभ अंक-03 व 07

धनु

आप व्यवसाय में मनोवांछित सफल नहीं हो पा रहे हैं। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए राशि स्वामी गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।पारिवारिक लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे।हेल्थ बेहतर रहेगी

आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -04 व 08

मकर

व्यवसाय में आशातीत वृद्धि न होने से मानसिक तनाव रह सकता है। बड़े बिजनेस वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ व तिल दान से स्वास्थ्य सुख में लाभ होता है।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 07

कुम्भ

व्यवसाय में शनि प्रोग्रेस व जॉब में भी उन्त्रयन देंगे। जॉब समस्याओं को हल करेंगे। स्वास्थ्य में बीपी को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।।

आज का उपाय -शनि के बीज मंत्र का जप करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग-आसमानी व सफेद।

शुभ अंक -07 व 08

मीन

बुध व शुक्र अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुंचेगी। जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।फलों का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व हरा।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article