Aaj ka Rashifal 24 March 2025: चंद्रमा के गोचर से होंगी ये राशियां प्रभावित, जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान
Aaj ka Rashifal 24 March 2025 (आज का राशिफल 24 मार्च 2025): आज का राशिफल आपके लिए जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति आपके दिन को किस प्रकार प्रभावित करेगी, इसका विस्तृत विवरण दिया गया है। ऐसे में राशियों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए यहां पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 24 March 2025 Horoscope in Hindi
Aaj ka Rashifal 24 March 2025 (आज का राशिफल 24 मार्च 2025): जीवन में हर दिन एक नई ऊर्जा और नई चुनौतियां लेकर आता है। ग्रहों की चाल और उनका प्रभाव हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। आज का राशिफल विशेष रूप से आपके लिए तैयार किया गया है, जिसमें परिवार, करियर, व्यवसाय, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। मेष से लेकर मीन राशि तक, प्रत्येक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए भविष्यवाणी की गई है। ये राशिफल आपको बताएगा कि आज किन परिस्थितियों से आपका सामना होगा और किन क्षेत्रों में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही, आपके लिए शुभ रंग और शुभ अंक भी बताए गए हैं, जो आपके कार्यों में सफलता दिलाने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा, दिन को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए कुछ विशेष उपाय सुझाए गए हैं, जैसे कि दान करना, धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना, या किसी विशेष देवी-देवता की पूजा करना। यहां देखें 24 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
आज का राशिफल 24 मार्च 2025 (Aaj ka Rashifal 24 March 2025)
मेष - शनि इसी राशि से द्वादश भाव में व चंद्रमा 10:24 ए.एम के बाद इसी राशि से दशम भाव में है। परिवार में विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें।
आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
शुभ अंक - 01 व 03।
वृष – चंद्रमा 10:24 ए.एम के बाद नवम भाव में है। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की संभावना है। ऑफिस में विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। मानसिक तनाव हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चंद्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
शुभ अंक - 01 व 03।
मिथुन - राशि स्वामी बुध व शुक्र घर में खुशियां व आर्थिक लाभ दे सकते हैं। चंद्रमा 10:24 ए.एम के बाद अष्टम भाव में है। आज का दिन जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ तथा तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग - नारंगी व बैगनी।
शुभ अंक - 03 व 06।
कर्क - 10:24 ए.एम के बाद सप्तम चन्द्रमा रहेंगे। मंगल जॉब में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं दे पा रहा है। व्यवसाय में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। गुरु एकादश है। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय – मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 03 व 06।
सिंह - अष्टम सूर्य व सप्तम शनि के गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। 10:24 ए.एम के बाद मकर के चंद्रमा आर्थिक लाभ दे सकता है। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय – पक्षियों को दाना-पानी का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ रंग - नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक - 03 व 06।
कन्या - राशि स्वामी बुध व शुक्र बिजनेस के लिए अनुकूल है। चंद्रमा 10:24 ए.एम के बाद पंचम गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 04 व 08।
तुला - राशि स्वामी शुक्र व सूर्य स्वास्थ्य में प्रगति देंगे। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभ देंगे। व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - क्रोध से बचें। तिल व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग - आसमानी व लाल।
शुभ अंक - 05 व 08।
वृश्चिक - राशि स्वामी मंगल व गुरु जॉब में लाभ देंगे। तृतीय चंद्रमा आर्थिक सुख में वृद्धि करेंगे। आज का दिन यात्रा के आनन्द से भरा रहेगा। कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय – भगवान हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। सफेद तिल का दान करें।
शुभ रंग - हरा व पीला।
शुभ अंक - 04 व 07।
धनु – षष्ठम गुरु व द्वितीय चंद्रमा आर्थिक सुख हेतु धन का आगमन करवा सकते हैं। परिवार में विवादों से बचिए।किसी विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। तिल का दान भी करें।
शुभ अंक - 03 व 09।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
मकर - 10:24 ए.एम के बाद चंद्रमा आज इसी भाव में गोचर करेंगे। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको फल अर्पित करें। राहु व शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक - 03 व 08।
शुभ रंग - हरा व लाल।
कुंभ - 10:24 ए.एम के बाद चंद्रमा व्यय भाव में बहुत बेहतर गोचर में है। जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय - भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।
शुभ रंग - सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक - 01 व 02।
मीन - गुरु तृतीय तथा 10:24 ए.एम के बाद चंद्रमा एकादश मंगलमय है। कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। चतुर्थ शुक्र बेहतर लव लाइफ देगा।
आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ व चने की दाल का दान करें। भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
शुभ रंग - पीला व लाल।
शुभ अंक - 02 व 03।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें

राशिफल 30 अप्रैल 2025: इस अक्षय तृतीया मां लक्ष्मी 5 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, चेक करें क्या आपकी राशि है इनमें शामिल

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: मंगलवार का दिन मिथुन, सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, देखें अपना दैनिक राशिफल यहां

Rashifal 28 April 2025: आज इन राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से खूब मिलेगा लाभ

27 April 2025 Rashifal: वैशाख अमावस्या पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, गाड़ी-मकान खरीदने का सपना हो सकता है पूरा

Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: प्यार, व्यापार समेत परिवार से जुड़े मामलों में इन राशियों के जातक रहें सावधान, देखें आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited