राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: सोमवार के दिन इन राशियों का होगा बुरा हाल, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: आज के दिन मेष राशि के लोग काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस को लेकर सफल रहेंगे। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2024:आज सूर्य,बुध व शुक्र मिथुन राशि में,केतु कन्या,शनि कुम्भ,राहु मीन, मङ्गल मेष,गुरु वृष तथा चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। मेष राशि के जातक काम में विवाद हो सकते हैं। कर्क राशि के जातक लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे। आज के दिन सिंह राशि के जातक को लव लाइफ में खुशी मिल सकती है। वहीं मकर राशि के जातक व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। मीन राशि के जातक को करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। आइए जानें पूरा राशिफल। यहां पढ़ें सारी राशियों का हाल।

मेष

मङ्गल इसी राशि में व चन्द्रमा दशम गया। जॉब में विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष

राशि स्वामी शुक्र द्वितीय तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जॉब में तनाव लेकिन बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। विवादों से बचें।अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें।शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व आसमानी ।

आज का शुभ अंक --01 व 03

मिथुन

राशि स्वामी बुध इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम है। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक -04 व 08

कर्क

सप्तम चन्द्रमा बिजनेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं दे पा रहा है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। गुरु एकादश है। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय -चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर व चावल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -07 व 09

सिंह

एकादश सूर्य गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। खष्ठम चन्द्रमा रोग दे सकता है। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय --विहंगों को दाना-पानी का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --04 व 06

कन्या

राशि स्वामी बुध, सूर्य व शुक्र के साथ दशम गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

आज का उपाय -कनक धारा स्तोत्रम का पाठ करें । तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -03 ब 08

तुला

राशि स्वामी शुक्र भाग्य भाव व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है।जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --ज्यादा यात्रा से बचें।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक --03 व 06

वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल खष्ठम व तृतीय चन्द्रमा धन में वृद्धि करेंगे। आज का दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी।हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --01 व 02

धनु

खष्ठम गुरु स्वास्थ्य सुख हेतु धन का व्यय करवा सकते हैं। जॉब में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ करें।। तिल का दान भी करें।

शुभ अंक --03 व 09

आज का शुभ रंग --लाल व सफेद

मकर

चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।उनको फल अर्पित करें। राहु व शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 08

आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा

कुम्भ

चन्द्रमा द्वादश बहुत बेहतर नहीं है। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --01 व 02

मीन

गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा एकादश है। करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। चतुर्थ शुक्र बेहतर लव लाइफ देगा।

आज का उपाय -जल व मिष्ठान का मंदिर में दान करें।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article