राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: शनिवार का दिन इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा खतरनाक, वाद-विवाद से रहें बिल्कुल दूर

Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा साबित होगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं सभी राशियों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal 23 November 2024

Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। इस राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन वृषभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। इसके अलावा सिंह राशि वालों के लिए भी ये दिन टेंशन देने वाला साबित होगा। नौकरी में अड़चन आ सकती है। चलिए आपको बताते हैं बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

राशिफल 23 नवंबर 2024

मेष-आज चन्द्रमा पंचम गोचर कर रहे हैं। आज का दिवस छात्रों को करियर में सफलता प्राप्ति का है। अब जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है। आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक --01 व 09

वृष-आज का दिन व्यवसाय में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। अन्न दान करना श्रेयस्कर है। शुभ रंग --बैगनी व सफेद। शुभ अंक -05 व 07

मिथुन-जॉब परिवर्तन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ व्यावसायिक कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है। आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग --असमानी व नीला। शुभ अंक --03 व 05

कर्क- चन्द्रमा द्वितीय व गुरु द्वादश हैं। बिजनेस में लगातार सफलता मिल रही है। अपना जॉब वर्क आनेस्टली करें। यदि आप रियल स्टेट में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें, उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

सिंह- चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। सूर्य वृश्चिक व गुरु वृष में हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें।अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09

कन्या-जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक --06 व 07

तुला-न्यू बिजनेस को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। चन्द्रमा एकादश है। जॉब में परफार्मेंस बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक -01 व 09

वृश्चिक- चन्द्रमा दशम रहेंगे। धन आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा , जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। चने की दाल का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --07 व 08

धनु- भाग्य भाव में चन्द्रमा बिजनेस सफल करेंगे। छात्र टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें। शुभ अंक --01 व 09 । शुभ रंग --नारंगी व लाल

मकर-अष्टम चन्द्रमा सावधान करता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिजनेस और बेहतर होगा। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी के नामों का जप करें। शुभ रंग-नीला व हरा। शुभ अंक -06 व 07

कुम्भ- चन्द्रमा सप्तम है। बिजनेस व जॉब से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --04 व 07

मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा खष्ठम व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रखेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ कर सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --लाल व सफेद। शुभ अंक --02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article