School Assembly News Headlines In Hindi, School Assembly National, International And Sports News: यदि आप भी स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस पढ़ने के लिए नेशनल, इंटरनेशनल या स्पोर्ट्स न्यूज की तालाश में हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। बता दें स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ना बच्चों के लिए एक अच्छी आदत साबित हो सकता है। इससे देश-विदेश में हो रही घटनाओं, खेल जगत की गतिविधियों, विज्ञान, शिक्षा और नई तकनीकों से जुड़ी जानकारियां (School Assembly News Headlines In Hindi) मिलती हैं। यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।
School Assembly National News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज
- परिसीमन के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले
- पूर्व CJI गवई ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र, SC, ST और OBC को उच्च न्यायपालिका में कम प्रतिनिधित्व मिलने का मुद्दा उठाया
- परिसीमन विधेयक पर कैबिनेट की सहमति, लोकसभा की सीटों में 50% बढ़ोतरी की तैयारी
- पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद बढ़ा, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और दस्तावेजों की जांच पर उठे सवाल
- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, इतालवी नेता के 'वोट चोर' नारे वाले वीडियो को हटाने की थी मांग
- अखिलेश यादव का BJP पर निशाना, बोले- परिसीमन पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती साबित होगा।
- परिसीमन विधेयक पर संजय राउत का बड़ा आरोप, सांसदों को 150 करोड़ रुपये देने की कही बात, BJP ने किया पलटवार
- केरल के CM का दावा- फोन टैप किए जा रहे हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है, जॉर्ज ऑरवेल की किताब '1984' का किया जिक्र
School Assembly International News: स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज हेडलाइंस
- रिपोर्ट में दावा- अमेरिकी वायु सेना के क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म 'क्लाउड वन' पर हैकर्स का हमला
- टेक्सास में H-1B वीजा पर बदला फैसला, नए गवर्नर के कदम से इंफोसिस को मिली ज्यादा मंजूरी
- फिलीपींस की उपराष्ट्रपति पर महाभियोग की तैयारी, संपत्ति को लेकर उठे सवाल; इस्तीफे से इनकार
- पाकिस्तान में AI चैट से FBI को मिली बम धमाके की साजिश की जानकारी
- ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी, कुवैत ड्रोन हमले में भूमिका से ईरान का इनकार; खाड़ी में तनाव बढ़ा
- यूरोपीय संघ का बड़ा प्लान, 2 ट्रिलियन यूरो के बजट के लिए बड़ी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने की तैयारी
- न्यूज एजेंसी AFP पर साइबर हमला, सुरक्षा में सेंध की जांच शुरू
School Assembly Sports News Headlines: स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज हेडलाइंस
- भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बराबरी पर, आकाश दीप बोले- हम और अच्छा कर सकते थे
- सैंडपेपर विवाद के बाद नाथन लियोन बॉल टेंपरिंग के लिए मिंट का इस्तेमाल करना चाहते थे: रिपोर्ट
- डी. गुकेश ने बताया सिंदारोव के साथ मुकाबले में कैसे चल रहा है मनोवैज्ञानिक खेल
- पीवी सिंधु का बड़ा लक्ष्य, 2028 में दिल्ली में भारत को उबर कप का खिताब दिलाने का लिया संकल्प
- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, लगातार छह साल खेलने का सिलसिला टूटा
- सिराज और जडेजा को टीम से बाहर करने पर सुनील गावस्कर नाराज, चयन पर उठाए सवाल
- टीम से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज का वीडियो वायरल, पूर्व क्रिकेटर ने दी प्रतिक्रिया
- यशस्वी जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 32 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
यहां आप स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस पढ़ सकते हैं।
