शहर

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दबोचा जैश का संदिग्ध, सोशल मीडिया से किया गया था रिक्रूट, ISI के ब्रेनवॉश नेटवर्क से जुड़े तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोशल मीडिया पर मॉनिटर किया जा रहा था और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई। एजेंसी गुजरात में पकड़े गए जैश आतंकी से इसके कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Image

दिल्ली में जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार (सांकेतिक चित्र)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और पहले उससे पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध को सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी बनाया गया और आतंकी नेटवर्क में शामिल किया गया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संपर्क किन-किन लोगों से था और क्या उसका कोई संबंध गुजरात में पहले गिरफ्तार किए गए जैश के आतंकी से भी है।

सोशल मीडिया पर निगरानी के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम लंबे समय से संदिग्ध की सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए थी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उसकी संदिग्ध हरकतों और संपर्कों की जानकारी मिलने के बाद उसे जांच के दायरे में लिया गया।

खबर अपडेट की जा रही है...

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article