ज्योतिष अनुसार 2025 में शनि, गुरु, राहु और केतु का महापरिवर्तन होने जा रहा है। जिसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इससे पहले 2020 में शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था तब दुनिया ने कोरोना महामारी का कहर देखा था। साथ ही दुनिया के कई देशों में जंग भी छिड़ गई थी जो अभी तक चल रही है। ज्योतिष की मानें तो 2025 में और भी देशों के बीच युद्ध की स्थिति बनेगी।
2025 में अकाल, युद्ध, भूचाल, महामारी, विस्फोट, बाढ़ और कोई बड़ी आपदा आने की संभावना है।
2025 में बड़ी तादाद में जन और धन की हानि हो सकती है। कुछ देशों की आबादी में भारी गिरावट भी आ सकती है।
14 मई 2025 को गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश दुनिया के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। गुरु ग्रह की असामान्य गति से धरती पर काफी उथल-पुथल मच सकती है।
गुरु ग्रह की बिगड़ी चाल दुनिया को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। जिसके चलते बड़े पैमाने पर जलवायु परिवर्तन होगा। मौसम काफी बदल जाएगा।
ग्रहों की स्थिति ये संकेत दे रही है कि रशिया-यूक्रेन और इजारल-हमास के बाद अब कई अन्य देशों के बीच भी जंग छिड़ सकती है।
18 मई 2025 को राहु शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। जिससे कोरोना वायरस की तरह कोई नई महामारी के आने का खतरा बढ़ जाएगा।