Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। मेष राशि वालों को पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं वृषभ राशि वालों का बॉस से झगड़ा हो सकता है। प्रेम में झूठ बोलने से बचें नहीं तो बवाल हो सकता है। मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन करियर लाइफ के लिए समय ठीक है। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 22 June 2024 In Hindi
मेष-गुरु द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। आप अपने जॉब की नई रूपरेखा तय करेंगे। आप जिस जॉब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। वहां पर भी अपनी पोजीशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09
वृष-बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 08
मिथुन- खष्ठम चन्द्रमा व गुरु द्वादश हैं। जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय चल रहा है। व्यवसाय में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है। इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें व उनको दूर्वा अर्पित करें। शुभ रंग --बैगनी व आसमानी। शुभ अंक -01 व 02
कर्क- पंचम चन्द्रमा छात्रों को सफलता देगा। जॉब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजीशन स्लो है। वर्क व पोजीशन में सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। यदि आप शेयर बाजार के मोटर्स व पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। आज का उपाय --ॐ नमः शिवाय महामंत्र का जप करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ भी करें। शुभ रंग --सफेद व पीला। शुभ अंक --05 व 08
सिंह -सूर्य एकादश व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -बैगनी व आसमानी। शुभ अंक --01 व 02
कन्या-आज बुध व शुक्र नवम है। धार्मिक कार्यों की तरफ अग्रसर होंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आज का उपाय --विष्णु उपासना करते रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक -03 व 06
तुला- शुक्र अष्टम व चन्द्रमा द्वितीय है। व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत रहते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे। जॉब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। हेल्थ को लेकर सचेत रहें। आज का उपाय --तिल व उड़द का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग --नीला व सफेद। शुभ अंक -07 व 09
वृश्चिक-चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं।धन का आगमन होगा। जॉब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करना अच्छा है। शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -04 व 07
धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश हैं। जॉब में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता होगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे , इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें व उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --01 व 02
मकर- शनि द्वितीय व गुरु पंचम है। व्यवसाय बेहतर होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ सुमंगल करेगा व अमंगल का नाश करेगा। अन्न दान करते रहें। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक --04 व 07
कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा कर्म भाव में है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्ययवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है। घर मे विवाह की बात करें। आज का उपाय --- सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 पाठ करें। शुभ रंग --बैगनी व आसमानी। शुभ अंक --05व 06
मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा नवम है। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। छात्र अपनी सोच को सही दिशा दें। आपका नॉलेज आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ की सुगंध आपके जीवन की बगिया को महकाती रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करें। सफलता हेतु हनुमान चालीसा का सात पाठ अवश्यम्भावी है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
