राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, हर सपना होगा साकार, पढ़ें पूरी राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 (आज का राशिफल 21 मार्च 2025): आज का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित है। ग्रहों की चाल और राशियों के प्रभाव के अनुसार, कुछ राशियों को आर्थिक उन्नति मिलेगी, तो कुछ के लिए नई चुनौतियां आ सकती हैं। व्यवसाय में सफलता, जॉब प्रमोशन, पारिवारिक संबंधों में सुधार और स्वास्थ्य से जुड़ी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपाय भी बताए गए हैं। ऐसे में यहां पढ़ें आज का राशिफल।

Image

Rashifal 21 March 2025

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 (आज का राशिफल 21 मार्च 2025): आज का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित हो सकता है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यवसाय, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी संभावनाओं का विश्लेषण किया गया है, ताकि आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकें। आज के राशिफल में मेष से मीन तक सभी बारह राशियों के लिए विशेष भविष्यवाणी की गई है। मेष राशि के जातकों को जॉब प्रमोशन और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, जबकि वृष राशि के लोगों को व्यापार और बैंकिंग क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। मिथुन और कर्क राशि के जातकों को करियर में तरक्की के योग हैं, जबकि सिंह और कन्या राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। शुभ रंग और शुभ अंक आपको सकारात्मक ऊर्जा देंगे, जबकि सुझाए गए उपाय आपकी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। अधिक जानकार‍ियों के ल‍िए यहां पढ़ें 21 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।

आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

मेष - इस राशि से अष्टम चंद्रमा तथा एकादश शनि जॉब प्रोमोशन में लाभ देंगे। आज आपका मन चंचल रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी, फि‍ल्म व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय - सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • शुभ अंक - 02 व 09।

वृष - बिजनेस फील्ड के जातक लाभ में रहेंगे। सप्तम चंद्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र व बुध आईटी व मैनेजमेंट जॉब में सफलता देंगे। गुरु व चंद्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। फेमिली में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

  • आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व नारंगी रंग।
  • शुभ अंक - 02 व 03।

मिथुन – षष्ठम चंद्रमा व द्वादश गुरु आर्थिक सुख में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन संबंधि‍त कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा शुभ है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्किन रोग की संभावना रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा।

  • आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आर्शीवाद लें।
  • शुभ रंग - नारंगी व बैगनी।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

कर्क - आज का दिन कॅरियर में सफलता का है। राशि स्वामी चंद्रमा वृश्चिक व सूर्य मीन में है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव रह सकता है। आईटी, मीडिया व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शुभ यात्रा का संयोग है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें, रुका कार्य पूर्ण होगा। सात अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
  • शुभ अंक - 02 व 09।

सिंह - चतुर्थ भाव का चंद्रमा व अष्टम सूर्य गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम हो सकती है।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक - 02 व 03।

कन्या - वृष के गुरु व वृश्चिक के चंद्रमा परिवार में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ सुंदर होगी।

  • आज का उपाय – भगवान हनुमान की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व बैगनी।
  • शुभ अंक - 05 व 06।

तुला - राशि स्वामी शुक्र व द्वियीय चन्द्रमा जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर सहायक रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पिता के सपोर्ट से घर क्रय करने का सुंदर संयोग बहुत जल्द बन सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

  • आज का उपाय - मिष्ठान व जल का दान लाभदायी रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक - 04 व 06।

वृश्चिक - आज चंद्रमा इसी राशि में है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब चेंज के संयोग बन सकते हैं।प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हेल्थ बेहतर होगा। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

  • आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ लाभदायक है। सप्त अन्न व फलों का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

धनु – षष्ठम गुरु व द्वादश चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। मित्रों संग यात्रा शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा बहस से बचें।

  • आज का उपाय - विष्णु सहस्रनाम का पाठ तथा चने की दाल का दान करें व पिता का आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

मकर - सूर्य इसी राशि से द्वितीय गोचर में व चंद्रमा एकादश भाव में हैं। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्र व बुध बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। असत्य व ज्यादा बहस से दूर रहें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।

  • आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें। फलों व लड्डू का दान करना पुण्यदायी है।
  • शुभ अंक - 05 व 06।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।

कुंभ - इस राशि के शनि व दशम चंद्रमा आपको सफल करेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। न्यू बिजनेस डील शुभ है। परिवार से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ अब विवाह की तरफ जा रही है। बीपी के रोगी सतर्क रहें।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें। मसूर का दान करें।पिता का चरण स्पर्श करें।
  • शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
  • शुभ अंक - 03 व 09।

मीन - भाग्य भाव का चंद्रमा तथा इस राशि में गोचर करते सूर्य व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्र धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी।

  • आज का उपाय - कनकधारा स्तोत्र का पाठ व अनार का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक - 01 व 03।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article