राशिफल

Aaj ka Rashifal 21 February 2025: आज से मेष राशि वालों की सफलता का शुरू होगा नया अध्याय तो कुम्भ राशि के घर छिड़ सकता है विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 21 February 2025 (आज का राशिफल): आज से मेष राशि वालों के करियर में सफलता का नया अध्याय शुरू होगा तो वहीं वृष राशि वालों को वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। कर्क राशि वालों को मां दुर्गा की उपासना करनी है। आइये जानते हैं 12 राशियों का पूरा राशिफल, हिंदी में।

Image

Aaj ka Rashifal 21 February 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal 21 February 2025 (आज का राशिफल): आज के राशिफल के अनुसार वृष राशि वाले लोग अपने व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे तो मिथुन राशि वालों का बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाना चाहिए। वहीं, वृश्चिक राशि वालों के मन में करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। यहां से पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Horoscope Of 12 Zodiac Signs Today-

1) मेष- आज से जॉब करियर में सफलता का नया अध्याय शुरू होगा। चन्द्रमा अष्टम है। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। हेल्थ से खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे।बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग - नारंगी व पीला।आज का शुभ अंक - 02 व 09

2) वृष- सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर खुश करेंगे। जॉब में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।शुभ रंग --नीला व हरा।आज का शुभ अंक --01 व 03

3) मिथुन- आज का दिन चन्द्रमा व गुरु जाँब में कई नवीन अवसरों को दिलाने वाला है।छात्रों के लिए कॅरियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। यात्रा हो सकती है।आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग --नीला व आसमानी।आज का शुभ अंक --04 व 07

4) कर्क- चन्द्रमा पँचम गोचर करके छात्रों को लाभ देंगे। कॅरियर में प्रोग्रेस कर सकते हैं।जाँब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र कॅरियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। आज का उपाय ---माता दुर्गा जी की उपासना जरूरी है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।शुभ रंग --बैगनी व नीला। आज का शुभ अंक --04 व 08

5) सिंह- जाँब में कार्यस्थल पर विवादों से बचें।शनि कुम्भ व चन्द्रमा वृश्चिक में हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता से कामयाबी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।शुभ रंग -नारंगी व पीला।आज का शुभ अंक --05 व 08

6) कन्या- चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। सूर्य कुम्भ में हैं।आपको अपने व्यवसाय को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है।समय अनुकूल है। योजनाओं को टालें मत।स्टूडेंट्स मेहनत करें।कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।गेंहू का दान करें।शुभ रंग -हरा व नीला।आज का शुभ अंक --05 व 08

7) तुला- गुरु व चन्द्रमा स्टूडेंट्स को लाभान्वित करेंगे।जाँब को नई दिशा देंगे।लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।जाँब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जाँब से खुश रहेंगे। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।मूंग का दान करें।शुभ रंग -हरा व बैगनी।आज का शुभ अंक --04 व 06

8) वृश्चिक- व्यवसाय को बेहतर करें।मङ्गल व चन्द्रमा धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से आपको खुश करेंगे।चन्द्रमा इसी राशि में हैं। कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आज का उपाय -- तिल का दान करें।हनुमान चालीसा का 07 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।शुभ अंक --05 व 08, आज का शुभ रंग -लाल व सफेद

9) धनु- रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश हैं।जाँब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय--सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।अन्न दान करते रहें।शुभ अंक --01 व 02 आज का शुभ रंग -लाल व नारंगी

10) मकर- जाँब पोजिशन पहले से बेहतर होगी। गुरु पँचम व चन्द्रमा एकादश है।आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं।स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग --नीला व बैगनी।आज का शुभ अंक --01 व 02

11) कुम्भ- शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ हैं।आप जाँब को लेकर खुश व बिजनेस में कार्यों की अधिकता से अत्यंत बिजी रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है।घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय- श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ व अन्न दान करें।शुभ अंक --0र व 06।आज का शुभ रंग -नीला व आसमानी

12) मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है।व्यवसाय को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।शिक्षा में सफल रहेंगे।लव लाइफ में हैप्पी जर्नी संभावित है। आज का उपाय- सात अन्न के दान से लैब4 होगा।शुभ रंग - लाल व सफेद।आज का शुभ अंक- 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article