Aaj ka Rashifal 20 March 2025 (आज का राशिफल 20 मार्च 2025): ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व होता है, जो व्यक्ति के दैनिक जीवन पर ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव को दर्शाता है। ग्रहों की चाल और उनके गोचर से ये निर्धारित होता है कि दिन हमारे लिए कितना शुभ या चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज के राशिफल के अनुसार ग्रहों की स्थिति बता रही है कि कुछ राशियों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ को वित्तीय मामलों में लाभ होगा। छात्रों और नौकरी-पेशा लोगों के लिए ग्रहों की चाल अनुकूल हो सकती है, वहीं कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखने की जरूरत हो सकती है। प्रेम जीवन में भी किसी को नई शुरुआत का अवसर मिलेगा, तो किसी को धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा, आज के लिए विशेष उपाय, शुभ रंग और शुभ अंक बताए गए हैं, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य को आकर्षित करने में मदद कर सकते हैं। विभिन्न ग्रहों के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, दान, मंत्र जाप, और अन्य धार्मिक उपायों को अपनाकर व्यक्ति अपने दिन को और भी सफल बना सकता है। ऐसे में यहां पढें सुजीत जी महाराज के द्वारा 20 मार्च 2025 का राशिफल।
आज का राशिफल 20 मार्च 2025 (Aaj ka Rashifal 20 March 2025)
मेष - आज चंद्रमा का अष्टम तथा सूर्य का इस राशि से द्वादश भाव में गोचर जॉब में नवीन अवसर दे सकता है। छात्र लाभ में रहेंग। स्टूडेंट्स जॉब का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में वृष का गुरु तनाव दे सकता है।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
शुभ अंक - 02 व 09।
वृष - सप्तम चंद्रमा शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान संबंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। शुक्र गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।
आज का उपाय - गुड़ का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग - सफेद व हरा।
शुभ अंक - 05 व 08।
मिथुन – चंद्रमा इसी राशि से षष्ठम में है। राशि स्वामी बुध व शुक्र मंगलमय फल देने वाले हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। कॅरियर में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - उड़द व तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग - आसमानी व नीला।
शुभ अंक -06 व 07।
कर्क – चंद्रमा पंचम भाव में शुभ है। बुध व शुक्र व्यावसायिक विकास देगा। छात्र लाभ में रहेंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध वित्तीय लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।
आज का उपाय - भगवान शिव की उपासना तथा चावल का दान करें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 02 व 03।
सिंह – जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। गुरु व शुक्र आर्थिक लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। राजनीति में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय - गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 01 व 02।
कन्या - बुध आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। वृष के गुरु व तृतीय चंद्रमा जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चंद्रमा व गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ संभव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय - गेंहू का दान करें। माता दुर्गा की उपासना करें।
शुभ रंग - नारंगी व हरा रंग शुभ है।
शुभ अंक - 04 व 07।
तुला - शुक्र व बुध जॉब में प्रगति देंगे। अष्टम गुरु जीवन साथी को स्वास्थ्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। शुक्र लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।
आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना व अन्न का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व नीला।
शुभ अंक - 05 व 06।
वृश्चिक - सप्तम गुरु व इस राशि के चंद्रमा शुभ हैं। राशि स्वामी मंगल भी अनुकूल है। शनि कुंभ यानी चतुर्थ गोचर में है। आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चंद्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।
आज का उपाय - मसूर का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। माता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।
शुभ रंग - लाल व हरा।
शुभ अंक - 01 व 03।
धनु - शुक्र व बुध आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। चंद्रमा द्वादश है। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।
आज का उपाय - माता दुर्गा की पूजा करें तथा माता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग - पीला व सफेद।
शुभ अंक - 03 व 08।
मकर - राशि स्वामी शनि द्वितीय शुभ फल दायक है। पंचम गुरु व एकादश चंद्रमा धर्म को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।
आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें तथा हरे वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग - हरा व नीला।
शुभ अंक - 03 व 06।
कुंभ - गुरु चतुर्थ परिवार के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि इसी राशि में है। आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। शुक्र व बुध व्यवसाय संबंधित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन सुखी रहेगा। चंद्रमा कर्म स्थान पर शुभ है।
आज का उपाय - दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ अंक - 03 व 07।
शुभ रंग - सफेद व नीला।
मीन - द्वादश शनि व नवम चंद्रमा धर्म व कर्म के प्रति मंगलमय रहेंगे तथा शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।
आज का उपाय - सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें व लौंग व अन्न का दान करें।
शुभ रंग - पीला व सफेद।
शुभ अंक - 02 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
