राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: आज इन 4 राशि वालों का अपने लव पार्टनर हो सकता है झगड़ा, वाणी पर रखें संयम, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: मेष राशि वालों को अपने बोलने पर आज कंट्रोल रखना होगा नहीं तो किसी से झगड़ा हो सकता है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: मेष राशि वाले आज धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। लव पार्टनर के साथ किसी भी तरह का झगड़ा करने से बचें। वृषभ राशि वालों का किसी उच्चाधिकारी से विवाद हो सकता है। इस राशि के लोग किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों का कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। कर्क राशि वालों के लिए वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025

1. मेष- चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेंगे। शुक्र व चन्द्रमा लाभ दे सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। यह समय अवसर प्राप्ति का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में क्रोध से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस संघर्षमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खान पान पर ध्यान दें। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ करें व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी शुभ अंक --01 व 02

2. वृष- दशम शनि तथा एकादश चन्द्रमा व्यवसाय परिवर्तन दे सकते हैं। न्यू जॉब में अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ करें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग --हरा व लाल। शुभ अंक --04 व 06

3. मिथुन-चन्द्रमा दशम भाव में है। आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुका हुआ कोई बिजनेस कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---भगवान शिव जी की उपासना करें। मिठाई व वस्त्र का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व सफेद। शुभ अंक --03 व 06

4. कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा नवम, शनि अष्टम व गुरु एकादश गोचर में जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही बेहतर प्रभाव देंगे। जॉब में प्रगति संभावित है। अभी प्रयास जारी रखें। आज वाहन क्रय करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आर्थिक सुख बेहतर है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग ---पीला व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 06

5. सिंह- सूर्य इसी राशि से सप्तम गोचर कर रहे हैं। सूर्य पिता के लिए शुभ है। गुरु वृष तथा चन्द्रमा अष्टम भाव मे गोचर करके आर्थिक सुख में सफलता देंगे। आप न्यू बिज़नेस डील को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। परिवार के विकास हेतु कार्य करें। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। नित नई सफलताएं आपका आत्मबल बढ़ाएंगी। आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान आज का श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक--05 व 08

6. कन्या- कुम्भ के शनि, सप्तम चन्द्रमा व नवम गुरु करियर में उन्नति के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए परिश्रम करना होगा। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। आज का उपाय ---मसूर व तिल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 07

7. तुला- खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वाहन प्रयोग के प्रति एलर्ट रहें। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब करियर में सफलता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य से बचें। आज का उपाय --भगवान गणेश जी की उपासना करें। मूंग व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक ---05 व 08

8. वृश्चिक-मंगल व गुरु जॉब में बड़ी सफलता देगा। पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ हैं। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद ले। मन विचलन से परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करने से आपदाएं समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 08

9. धनु- राशि स्वामी गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर का सहयोग स्टूडेंट्स को मिलेगा। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। जॉब प्रमोशन को लेकर परेशान रहेंगे। आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान लाभदायक है। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 08

10. मकर- चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। बिजनेस के लिए मंगल दिवस है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। घर मे शांति व सुख का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान सहायक है। शुभ अंक -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -05 व 07

11. कुम्भ-द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु परिवार के लिए मंगलमय है। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। ऑफिस समस्याओं को अति शीघ्र हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व केतु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। राजनीति के लोग लाभ में रहेंगे। आज का उपाय --शिवलिंग का दूध व गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। आज का शुभ अंक --05 व 08

12. मीन- चन्द्रमा इसी राशि में हसीन। गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। किसी पारिवारिक रिश्तेदार से किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। सबके प्रति सकारात्मक सोच ही सफलतम दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। सफलता की प्राप्ति में पिता का योगदान रहेगा। आज का उपाय ---हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान सहायक है। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article