राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 June 2024: अपरा एकादशी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 June 2024 (आज का राशिफल 2 जून 2024): अपरा एकादशी के दिन मेष राशि के जातक करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। यहां जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 June 2024 (आज का राशिफल 2 जून 2024): अपरा एकादशी के दिन आज गुरु गोचर कर रहे हैं। इससे इनको करियर में सफलता मिलेगी। आज के दिन मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा होगा। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। तुला राशि के जातक को खष्ठम चन्द्रमा बिजनेस व हेल्थ से थोड़ा परेशान करेगा। आज के दिन मकर राशि के जातक को तृतीय चन्द्रमा व पंचम गुरु शुभ रहेंगे। कुंभ राशि के जातक के छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं । आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

आज गुरु द्वादश गोचर कर रहे हैं। छात्रों के करियर में सफलता का दिवस है। ऑफिस में असत्य वाचन से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा । करियर बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --शिव उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --01 व 02।

शुभ रंग --पीला व लाल

वृष

चन्द्रमा एकादश है। जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व नीला

।शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

दशम चन्द्रमा कर्म भाव को स्ट्रांग करेंगे। घर में किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। आज का दिन व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -03 व 09

कर्क

एकादश गुरु व भाग्य भाव में चंन्द्रमा जॉब वर्क बेहतर कर सकता है। इधर आपको व्यवसाय में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

सिंह

अष्टम चन्द्रमा व गुरु कर्म भाव मे गोचर करेंगे। रुके सरकारी कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी,पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक --01 व 09

कन्या

बिजनेस में सप्तम चन्द्रमा नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय -मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। सुंदरकांड का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 07

तुला

खष्ठम चन्द्रमा बिजनेस व हेल्थ से थोड़ा परेशान करेगा। जॉब में भी पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा तिल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व पीला।

शुभ अंक --04 व 08

वृश्चिक

चन्द्रमा गोचर में पंचम भाव मे रहेंगे। जॉब परिवर्तन का प्रयास रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 08

धनु

चतुर्थ चन्द्रमा घर मे खुशहाली देगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में जातक प्रोमोशन से खुश रहेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --लाल व बैगनी।

शुभ अंक -02 व 03

मकर

तृतीय चन्द्रमा व पंचम गुरु शुभ हैं। जॉब चेंज का समय अनुकूल रहेगा।आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक -04 व 06

कुम्भ

चन्द्रमा द्वितीय व गुरु चतुर्थ होकर जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। किसी गलत पारिवारिक निर्णय से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं । लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक --05 व 06

मीन

गुरु इसी राशि में है। जॉब अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। लाभ भाव के शनि का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान लाभ करेगा।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article