अध्यात्म

June 2024 Grah Gochar: 4 जून को त्रयोदशी और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग, तो गुरु का वृषभ राशि में उदय, जानिए इस महीने के शुभ योग और ग्रह गोचरों की पूरी डिटेल यहां

June 2024 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन का खास महत्व है। जून का महीना ग्रह गोचर के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला है। आइए जानते हैं जून के महीने में कौन से ग्रह अपनी राशि बदलेंगे और किस शुभ संयोग में रखा जाएगा व्रत त्योहार।

Image

जून ग्रह गोचर 2024

June 2024 Grah Gochar: जून का महीना ग्रह गोचर के लिहाज के विशेष रहेगा। इस महीने में बहुत सारे ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद अपनी राशि बदलते हैं। इन राशि परिवर्तन का देश और दुनिया पर बहुत असर पड़ता है। जून के महीने में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने का असर हर जगह पर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं जून के महीने में कब कौन से ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।

June 2024 Grah Gochar (जून ग्रह गोचर 2024)

मंगल का मेष राशि में गोचर (01 जून 2024): लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध मंगल महाराज 01 जून 2024 की दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर अपनी राशि मेष में गोचर कर जाएंगे।

बुध वृषभ राशि में अस्त (02 जून 2024): बुध को ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है जो अब 02 जून 2024 की शाम 06 बजकर 10 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

बृहस्पति का वृषभ राशि में उदय (03 जून 2024): गुरु ग्रह को देवताओं के गुरु का दर्जा प्राप्त है और इनके उदय व अस्त होने से संसार पर प्रभाव पड़ता है। अब यह 03 जून 2024 की रात 03 बजकर 21 मिनट पर उदय होने जा रहा है।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर (12 जून 2024): प्रेम, विलासिता और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र देव 12 जून 2024 की शाम 06 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

बुध का मिथुन राशि में गोचर (14 जून 2024): बुद्धि, वाणी और तर्क के कारक ग्रह के रूप में प्रसिद्ध बुध महाराज 14 जून 2024 की रात 10 बजकर 55 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (15 जून 2024): ज्योतिष में सूर्य देव को नवग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है और अब यह 15 जून 2024 की रात 12 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

बुध का मिथुन राशि में उदय (27 जून 2024): जून में एक बार फिर बुध ग्रह की दशा में सुबह बदलाव देखने को मिलेगा और यह अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए 27 जून 2024 की सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होने जाएंगे।

बुध का कर्क राशि में गोचर (29 जून 2024): ज्योतिष में बुध ग्रह को तेज़ गति से चलने वाला ग्रह माना गया है और ऐसे में, जून में यह पुनः अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए 29 जून 2024 की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे।

शनि कुंभ राशि में वक्री (29 जून 2024): न्याय और कर्मफल दाता के नाम से विख्यात सूर्य पुत्र शनि अपनी ही राशि कुंभ में 29 जून 2024 की रात 11 बजकर 40 मिनट पर वक्री हो जाएंगे।

जून महीने का नक्षत्र परिवर्तन

2 जून अपरा एकादशी व्रत - अपरा एकादशी का व्रत 2 जून को रेवती नक्षत्र में रखा जाएगा। इस दिन आयुष्मान योग 12:15 तक रहेगा।

4 जून लोकसभा चुनाव रिज्लट और प्रदोष व्रत- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी है। सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र रहेगा। शोभन योग व करण गर होगा। इस नक्षत्र में चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। बहुत सकारात्मक व शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। त्रयोदशी में भरणी बहुत शुभ संयोग बनाएगा। जन्मनक्षत्र भरनी,कृतिका व हस्त के लोग भाग्यशाली होंगे। अनुराधा नक्षत्र सबसे भाग्यशाली होगी।

6 जून वट सावित्रि व्रत - वट सावित्री व्रत के दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। वट सावित्री व्रत का पूजा का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तर रहेगा। इस दिन शिवावस योग और धृति योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है।

10 जून विनायक चतुर्थी व्रत - इस दिन पुष्य नक्षत्र होगा। इस दिन पूजा के लिए 11:59 से लेकर 12 बजकर 53 मिनट का समय शुभ रहने वाला है।

18 जून को निर्जला एकादशी का व्रत - निर्जला एकादशी के दिन स्वाती नक्षत्र 4 बजे तक रहेगा। उसके बाद विशाख नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इस दिन शिव और सिद्ध योग का निर्माण होगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article