Aaj Ka Rashifal 19 October 2024: शनिवार के दिन मेष राशि के जातक को आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि के जातक किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन कर्क राशि व्यवसाय में नया मोड़ आ सकता है। आज के दिन कुंभ राशि के जातक को प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। मीन राशि वालों की लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
04:09 pm के बाद चन्द्रमा अगली राशि वृष में जाएंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। रुकावटें अब समाप्त हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे। लाल फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें।उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -लाल व पीला।
आज का शुभ अंक -01 व 03
वृष
04 बजकर 09 मिनट के बाद सवा दो दिन के लिए चन्द्रमा इसी राशि में आ जाएंगे। जॉब में ईगो का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।बिज़नेस मेहनत करें व संयम रखें। आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।
शुभ रंग -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -03 व 09
मिथुन
मङ्गल व बुध अनुकूल है। व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। करियर में परिवर्तन भी सम्भव है ।इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पॉवर सेक्टर,रियल स्टेट या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी ।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --04 व 07
कर्क
चन्द्रमा दशम व एकादश गुरु अनुकूल हैं। धार्मिक कृत्य व दान -पुण्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। व्यवसाय कुछ संघर्षमय रहेगा।
आज का उपाय -सूर्योपासना जरूरी है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल
आज का शुभ अंक -03 व 09
सिंह
सूर्य तृतीय व गुरु दशम है। व्यवसाय व जॉब से कामयाबी मिलेगी। छात्र करियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें।
आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक -03 व 09
कन्या
बुध व शुक्र जॉब प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। गृह निर्माण की अग्रिम योजनाओं को टालें मत। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग को तिल,बेलपत्र व जल अर्पित करें। गेंहू का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -02 व 06
तुला
शुक्र व बुध सपोर्टिंग हैं। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। छात्रों के करियर में सफलता आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी
आज का उपाय -माता-पिता का चरण स्पर्श कर उनको प्रसन्न करें।मसूर का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व लाल।
आज का शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक
मङ्गल व बुध सफलता देंगे। बिजनेस में नवीन अवसर प्राप्त होगा । नए व्यावसायिक अनुबंध को स्ट्रांग करें। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रेम जीवन को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय -अन्नं दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ अंक --02 व 09।
आज का शुभ रंग -नारंगी व सफेद
धनु
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा पंचम है। शिक्षा में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स करियर को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस ठीक रहेगा।
आज का उपाय-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करते रहें।
शुभ अंक -03 व 09।
आज का शुभ रंग -पीला व हरा
मकर
करियर में चन्द्रमा 04;09 pm के बाद पंचम गोचर करके शुभ फल देगा। पंचम गुरु व कुम्भ का शनि सहायक हैं। जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। जॉब वर्क में मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -नारंगी व बैगनी।
आज का शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
04:09 pm के बाद चन्द्रमा व गुरु एकसाथ चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। पारिवारिक कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। फेमिली में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ अंक -05 व 09।
आज का शुभ रंग -नीला व आसमानी
मीन
गुरु-चन्द्रमा 04:09 सायंकाल के बाद तृतीय रहेंगे। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में किसी नवीन पद के प्रयास में रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।
आज का उपाय -कुश व गंगा जल से शिवलिंग का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से दैहिक समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ रंग -लाल व पीला।
आज का शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
