राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2024: आज के दिन मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, यहां पढ़ें सारे राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को द्वितीय गुरु व कुम्भ के शनि का गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 December 2024: मंगलवार के दिन वृष राशि के जातक को व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। कर्क राशि के जातक को चन्द्रमा धन धान्य व आर्थिक विकास देगा। आज के दिन कन्या राशि वालों को चन्द्रमा एकादश आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। मकर राशि वालों को बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। मीन राशि के जातक को लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आइए जानें दैनिक राशिफल।

मेष

आज चन्द्रमा 06 :48 pm के बाद चतुर्थ रहेंगे। द्वितीय गुरु व कुम्भ के शनि का गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में राहु तनाव दे सकता है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 09

वृष

06 बजकर 48 मिनट सायंकाल के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन तृतीय गोचर करेंगे। आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध व सूर्य के शुभ गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ व कम्बल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

मिथुन

06:48 pm के बाद चन्द्रमा करियर में बड़ी सफलता देंगे। आज का दिवस मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी।बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। आईटी व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।

आज का उपाय -कम्बल व तिल का दान करें।श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 06

कर्क

06:48 रात्रि के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि में रहेंगे। चन्द्रमा धन धान्य व आर्थिक विकास देगा। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -सूर्योपासना तथा कम्बल व तिल का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 09

सिंह

सूर्य अब पंचम व चन्द्रमा द्वादश तथा गुरु दशम प्रत्येक कार्यों के लिए शुभ हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। स्वास्थ्य में उदर रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

कन्या

जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल दिवस है। चन्द्रमा एकादश आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग -हरा व आसमानी रंग शुभ है।

आज का उपाय - शिव उपासना करें।सात प्रकार के अन्न का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

शुभ अंक -04 व 08

तुला

06:48 pm के बाद चन्द्रमा कर्म भाव में रहेंगे। बिज़नेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शुक्र शेयर से लाभ देगा। पावर सेक्टर व मोटर्स के शेयर में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।

आज का उपाय -ऊनी वस्त्रों का दान करें।पत्नी से प्रेम से बोलें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक

06:48 pm के बाद चन्द्रमा नवम व गुरु वृष में रहेंगे। आज व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा।मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।

आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें।असत्य मत बोलें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

अंक -02 व 09

धनु

सूर्य इसी राशि में हैं। सूर्य प्रगति देंगे। गुरु खष्ठम व चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य सुख के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। जॉब में प्रोग्रेस का समय है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

मकर

राशि स्वामी शनि द्वितीय है,व चन्द्रमा 06:48 pm के बाद सप्तम रहेंगे। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।

आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ करें तथा ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -04 व 09

कुंभ

शनि इसी राशि में है।आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। इस राशि का शनि व 06:48 pm के बाद खष्ठम चन्द्रमा जॉब सम्बन्धित कोई नवीन पद का दायित्व प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें । गाय को रोटी व पालक खिलाएं।

शुभ अंक -04 व 08

मीन

06:48 pm के बाद पंचम चन्द्रमा व वृष के गुरु करियर के प्रति मङ्गलमय फल प्रदान करेंगे । गोचर बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article