राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: होल‍िका दहन के शुभ अवसर पर जानिए किन राशियों को मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, यहां देखें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025(आज का राशिफल 13 मार्च 2025): आज का राशिफल आपको आपके दिन की रूपरेखा समझने में मदद करेगा। ग्रहों की चाल और उनका प्रभाव आपके व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर क्या असर डालेगा, ये जानना जरूरी है। ऐसे में आज का द‍िन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ेगी, ये जानने के ल‍िए यहां पढ़ें आज का राशिफल।

Image

Rashifal 13 March 2025

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025(आज का राशिफल 13 मार्च 2025): आज के राशिफल के अनुसार किसी को करियर में सफलता मिलेगी, तो किसी को आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा वालों के लिए कोई नई उपलब्धि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत होगी, जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। प्रेम जीवन में कुछ राशि के जातकों को भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा, तो कुछ के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कुछ जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है, खासकर उन लोगों को जो पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। आज के शुभ रंग और अंक आपके दिन को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं। इसके अलावा, दिए गए विशेष उपाय आपकी बाधाओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। भगवान शिव, विष्णु और हनुमान जी की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा-पाठ का महत्व बताया गया है। तो आइए, जानते हैं 13 मार्च 2025 का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025(आज का राशिफल 13 मार्च 2025)

मेष- पंचम चंद्रमा व द्वितीय गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं। मंगल आत्मबल देंगे। कॅरियर में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। सभी कार्य बेहतर व अपने समय पर होगा। न्यू डील लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें।

  • आज का उपाय - भगवान शिव की उपासना करें। तिल व चावल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक - 01 व 02।

वृष – चंद्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि में हैं। व्यावसायिक कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। परिवार में बेवजह के विवादों से बचें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय - भगवान शिव की पूजा करते रहें। शिवपुराण का पाठ करें।
  • शुभ रंग - नीला व लाल।
  • आज का शुभ अंक - 07व 08।

मिथुन - आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिजनेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय - मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। शिवलिंग को बेलपत्र व मधु अर्पित करें। फलों का दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 04 व 07।

कर्क – चंद्रमा द्वितीय गोचर में हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल रही है। जॉब उन्नयन में आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करते रहें। शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का अभिषेक करें।

शुभ रंग - हरा व नारंगी।

शुभ अंक - 04 व 08।

सिंह - राशि स्वामी सूर्य सप्तम व चंद्रमा इसी राशि में है। आपको बिजनेस में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट मिल सकता है। कुछ पूर्ववत व्यावसायिक समस्या दूर हो जाएगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

  • आज का उपाय - तिल व उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • आज का शुभ अंक - 03 व 06।

कन्या - बुध वाणी का कारक ग्रह है। सामाजिक सक्रियता से बहुत खुश रहेंगे। जॉब में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें व फलों तथा उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • आज का शुभ अंक - 06 व 09।

तुला - बिजनेस फील्ड के जातकों को कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। बिजनेस में आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। यात्रा सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय - क्रोध से बचें। चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
  • शुभ रंग - नीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 06।

वृश्चिक - कॅरियर में स्ट्रगल है। बिजनेस में नवीन दायित्व को लेकर उत्साह बना रहेगा। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय – भगवान हनुमान के मंदिर जाएं व अन्न तथा फल का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक - 03 व 07।

धनु - धन का आगमन होगा। जॉब में अभी ट्रांसफर या परिवर्तन से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करने से सभी संताप से मुक्ति मिलेगी। तिल का दान भी करें।
  • शुभ अंक - 04 व 05।
  • आज का शुभ रंग - लाल व नारंगी।

मकर - शनि द्वितीय व चंद्रमा अष्टम है। जॉब में प्रगति व ऑफिस का वातावरण पहले से बेहतर होगा। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें। जॉब बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

  • आज का उपाय - भगवान शिव की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को बेल पत्र अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
  • शुभ अंक -03 व 06।
  • आज का शुभ रंग - नीला व आसमानी।

कुंभ - आप रोमांचक दिन बिताएंगे। रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। जॉब में कोई न्यू प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा हो सकती है।

  • आज का उपाय - भगवान शिव मंदिर जाएं व दान पुण्य करें। पिता का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 07।

मीन - गुरु तृतीय व चंद्रमा षष्ठम है। जॉब अब बेहतर रहेगा। बिजनेस में सकारात्मक दिशा में बात पहुंचेगी। बिज़नेस को लेकर तनाव दूर होगा। स्टूडेंट्स कॅरियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • शुभ रंग - पीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक - 02 व 03।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article