राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: गुरु, शनि और चंद्रमा के गोचर से हो सकती हैं ये राशियां प्रभावित, पढ़ें आज का राशिफल और जानें संबंधित उपायों को

Aaj Ka Rashifal 12 March 2025 (आज का राशि‍फल 12 मार्च 2025): आज का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे क‍ि जॉब, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर प्रभाव डालने वाले ग्रहों के बारे में बताएगा। चंद्रमा और अन्य ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों को सफलता और समृद्धि मिलेगी, जबकि कुछ को धैर्य और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। शुभ अंक और शुभ रंग आपके दिन को और अधिक सौभाग्यशाली बना सकते हैं। ऐसे में यहां देखें आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: गुरु, शनि और चंद्रमा के गोचर से हो सकती हैं ये राशियां प्रभावित, पढ़ें आज का राशिफल और जानें संबंधित उपायों को

Aaj Ka Rashifal 12 March 2025 (आज का राशि‍फल 12 मार्च 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल हमारे जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। चंद्रमा, गुरु, शनि और अन्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कुछ राशि वालों को जबरदस्त सफलता मिलेगी, तो कुछ को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसाय में नई संभावनाओं को जन्म देगा। कुछ को नई डील्स मिलने की संभावना है, तो कुछ को अपने प्रयासों में और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वृष, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए जॉब और करियर में उन्नति के योग हैं। वहीं, मिथुन और धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, जबकि कर्क और मकर राशि वालों को संबंधों में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए शिक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं, लेकिन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। शुभ रंग और शुभ अंक आपके दिन को और अधिक लाभकारी बना सकते हैं। ग्रहों की अनुकूलता बढ़ाने के लिए विशेष पूजा-पाठ और दान करने के उपाय भी बताए गए हैं, जो आपकी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें आज का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।

Aaj Ka Rashifal 12 March 2025 (आज का राशि‍फल 12 मार्च 2025)

मेष- चंद्रमा पंचम गोचर कर रहे हैं। शिक्षा में लाभ है। बिजनेस में कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे, न्यू पोस्ट लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग - पीला व लाल।
  • आज का शुभ अंक - 02 व 09।

वृष – जॉब में परिवर्तन की संभावना है। चंद्रमा चतुर्थ हैं। बैंकिंग, आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग - नीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक - 03 व 09।

मिथुन - आज का दिन टीचिंग, बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा द्वितीय व द्वादश गुरु शुभ है। संतान की शिक्षा में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व नीला।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 07।

कर्क - व्यवसाय में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करते रहें। भगवान नाम संकीर्तन करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक – 02 व 07।

सिंह – चंद्रमा आज इसी राशि में हैं। व्यवसाय में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

  • आज का उपाय - इस समय अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 08।

कन्या – जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। चंद्रमा द्वादश व्यय बढ़ाएंगे। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • आज का शुभ अंक - 04 व 08।

तुला - व्यवसाय में सफलता है। कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय - उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 08।

वृश्चिक – मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी मेष या मीन राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • आज का शुभ अंक - 03व 08।

धनु – चंद्रमा भाग्य भाव में है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। ज्यादा यात्रा से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। गेंहू का दान भी करें।
  • शुभ अंक - 03व 08।
  • आज का शुभ रंग --नारंगी व पीला।

मकर - शनि द्वितीय व चंद्रमा अष्टम गोचर में हैं। जॉब चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वो कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
  • शुभ अंक - 03 व 09।
  • आज का शुभ रंग - आसमानी व हरा।

कुंभ – चंद्रमा सप्तम है। आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। कर्क व मेष राशि के मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा होगी।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 03 व 08।

मीन - गुरु तृतीय व चंद्रमा षष्ठम हैं। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

  • आज का उपाय - गेंहू व गुड़ का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व सफेद।
  • आज का शुभ अंक - 02 व 03।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article