राशिफल

12 August 2025 Rashifal: मंगलवार के दिन कर्क राशि घर में करें अपनी शादी बात, मेष राशि को रखना है गुस्से पर कंट्रोल, पढ़ें राशिफल

12 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 12 अगस्त 2025): यहां से आप अपना दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं। 12 राशियों के राशिफल के साथ यहां उपाय और आज के शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारी भी दी गई है।

Image

आज का राशिफल 12 अगस्त 2025 (photo source: canva)

12 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 12 अगस्त 2025): आज मंगलवार के राशिफल के अनुसार मेष राशि को क्रोध करने से बचना है। वृष राशि के जातक धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। कर्क राशि वाले आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ बेहतर रहेगी। मकर राशि वाले लोग अपनी आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यहां पढ़ें पूरा राशिफल-

Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi-

1मेष- चन्द्रमा 06:15 बजे प्रातःकाल तक कुम्भ में रहेंगे फिर मीन में जाएंगे।जाँब में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा।दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा।क्रोध से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग - लाल व पीला।आज का शुभ अंक -02 व 09

2वृष- 06:15 am के बाद चन्द्रमा एकादश है।बिजनेस व जाँब में उन्नति है। जाँब में परिवर्तन का प्रयास करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।असत्य पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय --गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।शुभ रंग - सफेद व आसमानी।आज का शुभ अंक - 04 व 08

3 मिथुन-आज का दिन कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है,इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस ग्रोथ के लिए अच्छा मौका रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग - लाल व आसमानी।आज का शुभ अंक --04 व 07

4कर्क-बिजनेस में लाभ है।06:15 am के बाद चन्द्रमा नवम रहेंगे। जाँब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं।जाँब में परिवर्तन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र कॅरियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। आज का उपाय - श्री बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व नीला ।आज का शुभ अंक --03 व 09

5सिंह- सूर्य द्वादश गोचर कर रहे हैं।चन्द्रमा 06:15 am के बाद अष्टम है।राजनीतिज्ञों को कामयाबी मिलेगी। छात्र सफलता के लिए स्टडी व आत्मबल को मजबूत करे।बिजनेस और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।शुभ रंग -नारंगी व लाल।आज का शुभ अंक --01 व 0ओ

6कन्या- 06:,15 am के बाद सप्तम चन्द्रमा व मिथुन के गुरु आर्थिक सुख अब बेहतर परिणाम देगा। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत,सकारात्मक दिशा में कार्य करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --शिवलिंग को जल व बेलपत्र अर्पित करें।तिल का दान करें।शुभ रंग -बैगनी व नीला।आज का शुभ अंक --02 व 08

7तुला--चन्द्रमा सुबह 06 बजकर 15 मिनट के बाद खष्ठम गोचर करेंगे। बैंकिंग व आईटी जाँब के लोग लाभान्वित करेंगे।जाँब में स्थिति बेहतर रहेगी।धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जाँब से खुश रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -लाल व बैगनी।आज का शुभ अंक --07 व 09

8वृश्चिक-सूर्य इसी राशि से नवम यानी भाग्य भाव के होकर आपको सफल करेंगे । 06:15 am के बाद चन्द्रमा पँचम रहेंगे।आत्मविश्वास को स्ट्रांग करें। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।जाँब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।शुभ अंक --02 व 08। आज का शुभ रंग -पीला व लाल

9 धनु- 06 बजकर 15 मिनट प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा चतुर्थ गोचर करेंगे। व्यवसाय में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।ऑफिस वर्क को और बेहतर करें। जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल दान करते रहें।शुभ अंक --03 व 0। आज का शुभ रंग --लाल व हरा

10मकर-प्रातःकाल 6:15 बजे के बाद चन्द्रमा व शनि तृतीय गोचर में रहेंगे।जाँब वर्क से खुश रहेंगे। बिजनेस परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। छात्र मेहनत बढ़ा दें।आप एक विद्वान व्यक्ति हैं।अपनी आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय ---भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।सूर्य के द्रव्य गुड़ व मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व सफेद।आज का शुभ अंक --01 व 05

11 कुम्भ- द्वितीय शनि- चन्द्रमा धन का बेवजह व्यय देंगे।सूर्य कर्क में हैं।जाँब को लेकर तनाव व जाँब में कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। पारिवारिक एकता के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है।घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।शुभ अंक --07 व 08।आज का शुभ रंग -नीला व बैगनी

12 मीन- 06:15 am के बाद चन्द्रमा व शनि इसी राशि में रहेंगे।जाँब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।लव लाइफ में सुखद यात्रा संभावित है।स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय -श्री के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।शुभ रंग --लाल व पीला।आज का शुभ अंक --02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article