राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 January 2025: वैकुंठ एकादशी के दिन इन पांच राशि वालों मिलेगा करियर में लाभ, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 January 2025: आज के दिन करियर में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 January 2025: वैकुंठ एकादशी के दिन वृष राशि के जातक को शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। कर्क राशि के जातक स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। वहीं कन्या राशि के जातक करियर अति उत्तम रहेगा। तुला राशि के जातक को बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। कुंभ राशि वालों को आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक प्रेम जीवन में अति भावुकता से बचें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

गुरु द्वितीय होकर चन्द्रमा के साथ में है। ऑफिस विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय-सूर्य उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष

चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इसी भाव में है। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी ।

आज का शुभ अंक -01 व 03

मिथुन

आज का दिन द्वादश गुरु चन्द्रमा व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करने वाला है। जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कर्क

चन्द्रमा इसी राशि से एकादश में गुरु वृष लेकिन कुम्भ का शनि गोचर होने के कारण जॉब प्रोग्रेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करते रहें व अन्न दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

सिंह

राशि स्वामी सूर्य धनु में हैं।,दशम चन्द्रमा- गुरु गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें अब दूर हो जाएंगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान शिव जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक -05 व 08

कन्या

गुरु -चन्द्रमा नवम व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। जॉब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें । तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -05 ब 08

तुला

गुरु-चन्द्रमा अष्टम व सूर्य तृतीय हैं। पंचम शनि छात्रों के लिए शुभ है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -बहुत ज्यादा व्यय से बचें।तिल का दान करें। श्री सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग -नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -05 व 09

वृश्चिक

गुरु चन्द्रमा सप्तम,चतुर्थ शनि व शुक्र गोचर धन में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी।हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -गुरु के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। चावल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक -02 व 09

धनु

शनि तृतीय ,गुरु -चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य अभी 15 जनवरी तक इसी राशि में हैं। रुके धन का आगमन होगा। फेमिली में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।।तिल व गुड़ का दान भी करें।

शुभ अंक -04 व 08।

आज का शुभ रंग -लाल व पीला

मकर

गुरु -चन्द्रमा पंचम,शनि द्वितीय व सूर्य इसी राशि से व्यय भाव में है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

आज का शुभ रंग -लाल व बैगनी

कुम्भ

सूर्य धनु में है।गुरु द्वितीय ,शनि इसी राशि में व चन्द्रमा भी गुरु के साथ ही हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ व तिल दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक -04 व 07

मीन

सूर्य दशम ,शनि द्वादश तथा गुरु व चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। छात्रों का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में अति भावुकता से बचें। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व अनार का दान करें। माता लक्ष्मी जी की उपासना करें। माता -पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article