राशिफल

Aaj ka Rashifal 1 March 2025: मार्च के पहले दिन मेष राशि को मिलेगी सफलता तो मकर राशि की लव लाइफ में होगा विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशि का हाल

Aaj ka Rashifal 1 March 2025 (आज का राशिफल): मार्च महीने का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। वृष राशि वाले जॉब में कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। यहां से आप अपना दैनिक राशिफल फल जान सकते हैं।

Image

aaj ka rashifal 1 march 2025 horoscope in hindi

Aaj ka Rashifal 1 March 2025 (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार, मार्च का पहना दिन कई सारी राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। आज के दिन मेष राशि वालों के लिए सफलता भरा रहेगा तो मिथुन राशि वालों को भी रुका हुआ धन मिलेगा। कर्क राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। हालांकि, वृष राशि वालों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। तुला राशि वालों के लिए ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है तो कुम्भ राशि वालों को कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। यहां से आप अपना राशिफल जान सकते हैं।

Horoscope Of 12 Zodiac Signs Today-

1) मेष- चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में है। द्वादश व्यय भाव है। भावुकता व धन के व्यय से बचें। छात्रों के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। करियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना व उड़द का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग- पीला व नारंगी । आज का शुभ अंक- 01 व 09

2) वृष- शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। करियर में प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।शुभ रंग - नीला व सफेद। आज का शुभ अंक - 04 व 06

3) मिथुन- चन्द्रमा दशम है। जॉब व बिजनेस में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मूंग का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग - हरा व नीला। आज का शुभ अंक- 04 व 08ल7

4) कर्क- नवम चन्द्रमा व वृष के गुरु अनुकूल हैं। करियर में सफलता है। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है। शुभ रंग- लाल व पीला। आज का शुभ अंक- 02 व 07

5) सिंह- सूर्य सप्तम व चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया जाँब को शुक्र सफल करेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग- पीला व लाल। आज का शुभ अंक- 05 व 09

6) कन्या- चन्द्रमा सप्तम व सूर्य खष्ठम है। बुध व शनि गोचर मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हैं। छात्र अग्रिम अध्ययन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चन्द्रमा जाँब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीले वस्त्र व फल अर्पित करें। लाल वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग- बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक- 02 व 05

7) तुला- चन्द्रमा खष्ठम व गुरु अष्टम है। जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। नई व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा चावल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग- लाल व आसमानी। आज का शुभ अंक- 04व 09

8) वृश्चिक- धन का आगमन होगा। चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए शुभ है। मङ्गल व शुक्र जॉब व बिजनेस में संघर्ष के बाद ही सफलता देंगे। स्टूडेंट्स के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना करें। मूंग का दान करें। आज का शुभ अंक- 05 व 07। शुभ रंग- पीला व नारंगी

9) धनु- करियर में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। चन्द्रमा चतुर्थ है। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। पॉलिटिक्स में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। आज का उपाय - बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग- बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक- 04 व 06

10) मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा तृतीय हैं। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है। आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग- आसमानी व सफेद। आज का शुभ अंक- 03 व 06

11) कुम्भ- शनि व सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं। बिजनेस को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें। शुभ रंग- हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक- 02 व 03

12) मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। अपने निहित दायित्व को सही दिशा देंगे। स्टूडेंट्स का करियर सफल रहेगा व अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में इमोशन से बचें। सुंदर यात्रा संभावित है। लव पार्टनर को फूलों का गुलिस्तां गिफ्ट करें। आज का उपाय- श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। सप्त अन्न का दान करते रहें। शुभ रंग- पीला व सफेद। आज का शुभ अंक - 01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article