Aaj Ka Rashifal 5 March 2025 (आज का राशिफल 5 मार्च 2025): राशिफल न केवल हमारे दिनभर की संभावनाओं का मार्गदर्शन करता है, बल्कि ये हमें सही दिशा में निर्णय लेने में भी मदद करता है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है, चाहे वो व्यापार हो, करियर, स्वास्थ्य, या फिर प्रेम जीवन। आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि चंद्रमा 08:14 ए.एम के बाद कई राशियों के लिए शुभ गोचर कर रहा है। मेष राशि वालों के लिए गुरु की स्थिति व्यापार में सफलता दिलाने वाली है, जबकि वृष राशि के जातकों को शुक्र का सहयोग वित्तीय लाभ देगा। मिथुन राशि वालों को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, वहीं कर्क राशि के जातकों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। सिंह राशि के लोग नई जॉब पोस्ट से प्रसन्न रहेंगे, जबकि कन्या राशि के लोग विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें सुजीत जी महाराज के द्वारा आज का राशिफल 5 मार्च 2025 और जानिए आज के दिन को और शुभ बनाने के लिए हर राशि से जुड़े उपायों को।
Aaj Ka Rashifal 5 March 2025 (आज का राशिफल 5 मार्च 2025)
मेष - 08:14 ए.एम के बाद द्वितीय चंद्रमा आप के लिए अनुकूल हैं। गुरु इसी राशि में हैं। बिजनेस के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय - भगवान कृष्ण जी की उपासना व चने की दाल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक - 01 व 09।
वृष - शुक्र वित्तीय लाभ देंगे। 08:14 ए.एम के बाद इस राशि के चंद्रमा अनुकूल हैं। व्यवसाय एक टीम वर्क है। बिजनेस अनुबंध का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय – सात अन्न का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग - नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक – 05 व 08।
मिथुन - बुध व शुक्र व्यवसाय में नवीन अवसरों को देने वाला मंगलकारी व शुभ है। चंद्रमा द्वादश रहेंगे। जॉब परिवर्तन के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग - हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -02 व 03।
कर्क - राशि स्वामी चन्द्रमा 08:14 ए.एम के बाद एकादश रहकर शुभ रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। ऑफिस वर्क को लेकर नया मोड़ आ सकता है। मेहनत सफल रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
शुभ रंग - लाल व पीला।
आज का शुभ अंक -03 व 06।
सिंह - जॉब में न्यू पोस्ट को लेकर खुश रहेंगे। 08:14 ए.एम के बाद दशम चंद्रमा शुभ है। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। न्यू बिजनेस डील के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। अन्न व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग - पीला व असमानी।
आज का शुभ अंक - 05 व 06।
कन्या - 08:14 ए.एम के बाद चंद्रमा नवम रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन व अग्रिम प्रोग्रेस हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत। गुरु व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण करेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको लाल वस्त्र व फल अर्पित करें। कंबल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक - 04 व 08।
तुला - शुक्र सपोर्टिंग हैं। अष्टम चंद्रमा व गुरु आईटी व बैंकिंग जाँब में कुछ नवीन पद प्रदान करने का प्रयास करेंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे।व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - शिव उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक - 04 व 06।
वृश्चिक - 08:14 ए.एम के बाद सप्तम चंद्रमा व गुरु धन का आगमन कराएंगे। जॉब व बिजनेस में सफलता मिलेगी। ऑफिस वर्क को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।
आज का शुभ अंक - 04 व 07।
शुभ रंग - पीला व लाल।
धनु - धार्मिक कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। 08:14 ए.एम के बाद चंद्रमा-गुरु षष्ठम रहेंगे। बिजनेस को और बेहतर करेंगे। धन के निवेश को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनंद में रहेंगे।
आज का उपाय - बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मसूर व गुड़ का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग - बैगनी व हरा।
आज का शुभ अंक - 04 व 07।
मकर - 08:14 ए.एम के बाद चंद्रमा-गुरु पंचम रहेंगे। छात्रों के लिए शुभ है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बीपी के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल व गुड़ का दान करें। सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग - आसमानी व बैगनी।
आज का शुभ अंक - 03 व 08।
कुंभ - शनि इसी राशि में हैं। परिवार व कार्य को लेकर अब खुश रह सकते हैं। 08:14 ए.एम के बाद चंद्रमा व गुरु चतुर्थ होंगे। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक - 02 व 03
मीन – 08:14 ए.एम के बाद गुरु-चंद्रमा एक साथ तृतीय गोचर करेंगे। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। कॅरियर सफल रहेगा व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय हनुमान बाहुक के पाठ से दैहिक व दैविक समस्या का समाधान होगा। सात अन्न का दान करते रहें।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक - 01 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
