आज का मिथुन राशिफल, 19 दिसंबर 2022: बढ़ती इच्छाओं पर काबू रखने की जरुरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 19, 2022, 09:55 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 19 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को लेकर आप भावुक हैं। हालात इतने बुरे भी नहीं हैं, जितना आप दिखा रहे हैं। अपनी बढ़ती इच्छाओं पर काबू पाने की जरूरत है। जल्दबाजी में नुकसान का डर है। प्यार और परिवार के बीच संतुलन जरूरी है। रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटना है ना कि आमंत्रित करना है।

Aaj Ka mithun Rashifal 19 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को लेकर आप बहुत ज्यादा भावुक होते चले जा रहे हैं। अपने विचारों को भी आप इस रूप से व्यक्त कर रहे हैं जिसमें आपकी परेशानियाँ ही ज्यादा झलक रही है जबकि हालात इतने बुरे नहीं हैं। आपको लग रहा है की आपकी इच्छा के अनुरूप कुछ भी नहीं चल रहा।

क्या करें – अपनी बढ़ती हुई इच्छाओं को थाम लें और थोड़ा सा धैर्य बना लें। जिंदगी का रास्ता भी साफ नजर आना शुरू हो जाएगा और जिंदगी की तस्वीर भी आपको हर तरह से अनुकूल ही लगेगी और तब जाकर आप किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को सही रूप से देख पाएंगे।

End of Feed