Aaj Ka Makar Rashifal 24 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – आपके विचार सख्त बने रहेंगे तो लोग आपसे दूरियाँ बनाते चले जाएंगे और इस चीज का बुरा असर कामकाज से जुड़ी स्थिरता पर भी पड़ता चला जाएगा। अपनी कोशिशों को इस रूप से बनाए रखें की फासले न बढ़ते चले जाएँ।
मकर राशिफल, 24 दिसंबर
क्या करें – खर्चे भी बढ़े हुए हो सकते हैं और लोगों की नाराजगियाँ भी हो सकती हैं इसलिए हर चीज पर नजर रखने की जरूरत है। यह और बात है की आपकी आर्थिक सुख समृद्धि बरकरार है जिसे बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। लोगों से तालमेल बना रहेगा तो बहुत कुछ संभालना आसान हो जाएगा।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में बिना सोचे समझे कोई फेरबदल बिल्कुल न करें। हो सकता है वही लोग आपके खिलाफ हों जो पहले आपकी मदद कर रहे थे इसलिए ऐसे लोगों से कोई बड़ी उम्मीद लगाना ठीक नहीं होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। फासले भी बढ़े हुए हो सकते हैं और मनमुटाव भी हो सकता है। छोटी छोटी बातों को लेकर अगर बात को सही समय पर संभाला न जाए तो बात बिगड़ सकती है।
धन दौलत – पैसे की स्थिति को इस रूप से समझें की आप उसका किस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर अपनों के लिए जरूरतें बढ़ रही हैं तो उन्हें पूरा करना ही है पर किसी भी चीज का बुरा असर खर्चों या नुकसान के रूप में बढ़ सकता है इस बात पर भी मनन करने की जरूरत पड़ सकती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
