Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – जरूरत से ज्यादा पैसा जुटा लेने से भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं क्योंकि हर चीज का अच्छा या बुरा असर जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर पडता है। आप लापरवाह भी होते चले जा रहे हैं और जिंदगी के फैसले जल्दबाजी में भी करते चले जा रहे हैं।
कुम्भ राशिफल, 26 दिसंबर
क्या करें – बढ़ते हुए खर्चों को संभालना होगा और अपने लिए नुकसान की स्थिति बनाते चले जाने से बचना होगा। लाभ भी बना हुआ है और आर्थिक स्थिति भी ठीक है पर रोजमर्रा के खर्चों को काबू में कर लेने की जरूरत है।
क्या न करें – गलती भरा समय है और किसी भी तरह की लापरवाही अच्छी नहीं है। रोजमर्रा की चुनौतियाँ बढ़ती चली जाएँ ऐसा बहुत हद तक संभव है इसलिए किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को दूर करते चले जाना भी ठीक नहीं है।
सेहत – सेहत की ओर ध्यान देना होगा और अपनी मानसिकता को शांत रखने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा न सोचते चले जाएँ की सबकुछ ठीक है क्योंकि सबकुछ ठीक बनाए रखने के लिए भी आपको जांच या इलाज करवाना पड़ेगा।
धन दौलत – पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद आपको अपने खर्चों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अपनी समृद्धि को सही दिशा में लगाते चले जाएंगे तो पैसा भी संभला रहेगा और कोई अच्छा निवेश भी हो पाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
