Aaj Ka kumbh Rashifal 19 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi : कुम्भ (Aquarius) – हालात ने आपका साथ निभाया है पर आप हालात से ही खुश नहीं है। इसी वजह से घर परिवार से जुड़ी चिंताएं भी आपके मन में हो सकती हैं और अपने बड़े बुजुर्गों के लिए भी सेहत से जुड़ा तनाव हो सकता है।
Kumbh Rashifal, 19 December 2022
क्या करें – घर परिवार में अपनों को संभाले रखने का प्रयास करना पड़ेगा और आपकी कोशिशें कारगर जरूर होंगी। इसका एक बड़ा कारण यह है की हालात आपकी हर तरह से मदद करते चले जाएंगे।
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने में आप कोई कमी न रखें। अगर लोगों से सहयोग मिल रहा है तो उस अच्छाई को भी सहेज लें क्योंकि लोगों की अच्छी सलाह से भी चला जा सकता है। ऐसे में सिर्फ अपने विचारों को सख्त बनाकर बिल्कुल न चलें क्योंकि ऐसा करने से तालमेल में कमी आ सकती है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि भाग्यशाली रूप से बेहतर हुई है और मुश्किल परिस्थितियाँ से भी आपको लाभ ही पहुंचा है फिर भी पैसे से जुड़े किसी भी तरह के मतभेद से बचकर निकल जाने की जरूरत है।
खर्चे और नुकसान – खर्चे भी बने हुए हैं और नुकसान की स्तिथि भी पैदा हो सकती है। उसका एक बड़ा कारण यह है की आपकी लापरवाही नजर आ रही है। योजना बनाने की इच्छा भी है और मेहनत करने का मन भी है, फिर भी किसी भी तरह के नुकसान से बचना होगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
