राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 17 दिसंबर 2022: गलतफहमी के हो सकते हैं शिकार, निर्णय से पहले जरूर करें विचार

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 01:11 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​17 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कई चीजों का प्रेशर इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आप घुटन भी महसूस कर सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि तकदीर आपके साथ है। पर आप चीजों को संभालने के लिए कोशिश नहीं कर पा रहे हैं।

Image

Kark Rashifal, 17 December 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 17 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi:कर्क (Cancer) – आपकी इच्छा बहुत है की आप ज्यादा मेहनत करें और बड़ी सफलता प्राप्त करें पर विचार नहीं मिल रहे और बात बिगड़ती चली जा रही है। यहाँ तक की कोई गलतफहमी भी पैदा हो सकती है इसलिए ध्यान देने की जरूरत है।

क्या करें – मन में बनी हुई परेशानियों का कोई हल नहीं होता और अपनी मानसिकता को तो बदलना ही पडता है। इस समय की अच्छाई यह है की तकदीर आपका पूरा साथ निभाना चाह रही है पर लोग आपसे दूर हटते चले जा रहे हैं। यहाँ तक की आपकी मेहनत भी दिशाहीन हो चुकी है।

क्या न करें – रोजमर्रा के रूप में अपना नुकसान न करते चले जाएँ इसलिए अपनी कोशिशों को बर्बाद न करते चले जाएँ। काम के प्रति भी भरोसा बढ़ा लें और रिश्तों के प्रति भी ताल्लुकात बेहतर कर लें ताकि किसी भी तरह की मुश्किलें आपके ऊपर हावी न होती चली जाएँ।

तकरार और झगड़े – तकरार भरी स्तिथि इसलिए है क्योंकि रोजमर्रा के दबाव बहुत ज्यादा हैं और बहुत सारी चीजें आपकी पकड़ में नहीं आ रही इसलिए हर चीज में आपको घुटन झेलनी पड़ रही है जिसका बुरा असर यह हो रहा है की आपकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं जिन्हें संभालना तो पड़ेगा ही। यहाँ तक की घर परिवार के मुद्दों को संभालने के लिए भी आपको मतभेद से दूर रहना होगा और अपनी आर्थिक स्तिथि को संभालने के लिए भी आपको किसी भी तरह के झगड़े से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी।

तकदीर और भाग्य – तकदीर की भूमिका एक हद तक काम करती है। तकदीर कर्मों को नहीं सुधार सकती पर कर्म तकदीर को सुधार सकते हैं। इस समय की अच्छाई यह है की तकदीर आपके साथ है पर कमी यह है की आपकी कोशिशें बिखरी पड़ी हैं, इसलिए तकदीर के भरोसे न चलकर अपने कर्मों को सुधारने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article