आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं यह जगह उन लोगों को पसंद आ सकती है, जिन्हें घूमने के साथ ट्रेकिंग करना भी अच्छा लगता है।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कलपा गांव के ऊपर Chaka Meadows स्थित है। यह सफर उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है, जो प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं।
अगर आप ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां घूमने के साथ कुछ समय खुद के लिए भी निकाल सकें, तो यह ट्रेक आपकी यात्रा का खास बना सकता है। यहां पहुंचकर कुछ समय मैदान में बैठकर आसपास के नजारों का आनंद ले।
अगर आप नियमित रूप से पैदल चलते हैं, तो ये ट्रेक आपके लिए मुश्किल नहीं होगा। हालांकि, पहली बार ट्रेकिंग करने वालों के लिए स्थानीय गाइड के साथ जाना बेहतर विकल्प है।
दिल्ली से आने वाले यात्री बस या निजी वाहन से शिमला की ओर पहुंचकर वहां से रामपुर और रिकांग पिओ होते हुए कलपा जा सकते हैं। पहाड़ी सड़कों पर सफर लंबा हो सकता है।
ऐसे जूते पहनें जिनकी पकड़ अच्छी हो और जो फिसलन वाले रास्तों पर मदद करें। पहाड़ों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए बारिश से बचने की तैयारी रखें।