Aaj Ka Kark Rashifal 03 january 2023 ,
क्या करें – किसी भी तरह का विचारों का मतभेद आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए बहुत ज्यादा संभलकर चलना होगा। नुकसान की वजह से भी परेशानियाँ बढ़ सकती है जिन्हें संभालना कठिन ही होता चला जा रहा है, इसलिए और भी ज्यादा मनन करने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – अपने पैसे को कहीं फँसाते ना चले जायें और रोजमर्रा के खर्चों को भी बढाते न चले जायें क्योंकि यह समय आपकी आर्थिक स्थिति पर बहुत सारे दबाव दिखा रहा है, सिर्फ काम से लाभ बन जाना अपने आप में पूरी बात नहीं हैं उस लाभ को संभालते चला जाना कहीं ज्यादा जरूरी है ताकि कोई गलती न होती चली जाये।
रिश्ते नाते – रिश्तों की अच्छाई अपनों से जोड़कर ही बनेगी और उसके लिए आपको रिश्तों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश भी करनी होगी घर परिवार में अपनों की जरूरतों को पूरा करना होगा और उनसे हर तरह का तालमेल भी बनाये रखना होगा।
काम और कारोबार – कामकाज के क्षेत्र, आपकी लगन माँगता है, अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए बहुत कुछ सीखने का मौका है, जिसमें नियमित बने रहने की जरूरत हैं। एक एक छोटा कदम आगे बढ़ाते हुए अपने काम और कारोबार में लगन पैदा की जा सकती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
