राशिफल

आज का धनु राशिफल, 3 जनवरी 2023: जल्दबाजी में न करें कोई फैसला, होगा जीवन में शांति का संचार

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 3, 2023, 12:11 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 3 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु राशि के लोगों को अपने विचारों में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा, तभी स्थिति और बेहतर होती चली जाएगी। काम काज और आर्थिक स्थिति अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन सूझ बूझ से सारे निर्णय लें।

Image

धनु राशिफल, 3 जनवरी

Aaj Ka Dhanu Rashifal 3 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius)अपने मन में परेशानियों को बढ़ाते चले जाने से बचना होगा, अपने विचारों को भी बहुत लचीला बनाये रखना होगा ताकि जिन्दगी का सुख और सुकून हर तरह से आपके लिए बना रहें। मन में तकरार पैदा करते चले जाने से मुश्किलें ही हाथ लगती हैं।

क्या करें हालात आपकी पूरी तरह से मदद कर रहे है और यह एक ऐसा आशीर्वाद है जिसके चलते आपके घर परिवार का सुकून भी बढा है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी इजाफा हुआ हैं। हालात ने इस रूप से भी आपकी मदद की है कि कामकाज में भी आपकी लगन बनी रहे और बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करना आसान हो जाये।

क्या न करें तकदीर साथ है पर अपने हालात को संभालने के लिए लोगों का जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। लोगों की ओर से आपके लिए अच्छाई बनी हुई, पर उसमें उतार चढ़ाव हो सकता है इसलिए लोगों से मिलते हुए मदद को लेकर आप अपने मन में किसी भी तरह का भ्रम न पालते चले चल जायें।

धन दौलत आपकी आर्थिक स्थिति संभली हुई है क्योंकि आपकी समृद्धि बढ़ रही है हो सकता है कि आप अपनी आमदनी को बढ़ाने का सोच रहे हो और इसलिए अपनी आमदनी से बहुत ज्यादा खुश ना हो। ऐसे में अगर कोई देनदारी का दबाव है तो उसे भी चुकता कर दें ताकि आपको अपनी समृद्धि का पूरा आभास हो पाये।

खर्चे और नुकसान जल्दबाजी में किसी भी तरह का खर्चा करते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आपकी मानसिक परेशानियाँ बढ़ सकती है पर इस चीज का यह बुरा असर पड़ सकता है कि आपके नुकसान की स्थिति बनी रहे इसलिए खर्चों को भी संभालना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखने की कोशिश भी करनी होगी।

आज की राशि का भविष्य दर्पण

धनु - धनु राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर हुयी है और आने वाले दिनों में हालात आपके लिए और सुधरते चले जायेगे, काम से भी लाभ बढ़ेगा और तकदीर भी पूरा साथ निभायगी। जिसके चलते आपकी समृद्धि में भी इफाजा होता चला जायेगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article