राशिफल

आज का धनु राशि‍फल 15 जनवरी 2023 : अपने व्‍यवहार में बदलाव लाने की जरूरत, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 15, 2023, 07:19 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 15 January 2023 , Sagittarius Horoscope Today in Hindi : आपका सख्त होता हुआ व्यवहार कभी कभी आपकी मुश्किलों को बढ़ा देता है आपकी भावुकता के चलते आपकी शख्सियत में निखार आया है अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर मन में किसी भी तरह का असंतोष न बिठाते चले जाएँ क्योंकि उसकी जरूरत नहीं है।

Image

Sgittarius Horoscope 15 January 2023

Aaj Ka Dhanu Rashifal 15 January 2023 , Sagittarius Horoscope Today in Hindi : धनु (Sagittarius) – उलझनों से बचना होगा और विचारों के मतभेद को अपने मन में बिठाते चले जाना आपकी गलती होगी। आपका व्यवहार बहुत सख्त बना रहा है जिसकी वजह से बहुत सारी चीजें बिगड़ी हैं। आपको अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास तो करना ही पड़ेगा।

क्या करें – जिंदगी के बहुत सारे पहलु ऐसे हैं जो आपको आर्थिक लाभ दे सकते हैं और हर कदम पर आपको उस अच्छाई को बनाए रखने की जरूरत है पर आपका सख्त होता हुआ व्यवहार कभी कभी आपकी मुश्किलों को बढ़ा देता है इसलिए आपको लोगों की बात को पूरी तरह से सुनकर समझने की आदत डालनी पड़ेगी।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर मन में किसी भी तरह का असंतोष न बिठाते चले जाएँ क्योंकि उसकी जरूरत नहीं है। आपकी भावुकता के चलते आपकी शख्सियत में निखार आया है और आपने लोगों को बेहतर तरीके से संभाला है पर फिर भी अति भावुकता की आदत बनाते चले जाना ठीक नहीं है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि इसलिए ठीक है क्योंकि उसमें आपकी मेहनत लगी हुई है पर उसी मेहनत का अच्छा असर यह हुआ है की आपकी बचत और आपकी समृद्धि बढ़ सकती है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article