Aaj Ka Dhanu Rashifal 08 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता मुश्किलें दिखा रहा है। उसका एक बड़ा कारण यह भी है की आपने अपने विचारों को बहुत सख्त बना रखा है जिसके चलते रोजमर्रा की चुनौतियाँ बढ़ी हुई हैं जिन्हें एक-एक करके संभाल लेने की भी जरूरत है।
क्या करें – तकदीर को आजमाने से नुकसान हो सकता है इसलिए आपको बहुत ज्यादा ही संभलकर चलना पड़ेगा। परेशानियाँ इसलिए भी बढ़ी हुई हैं क्योंकि आपने अपने विचारों को बहुत सख्त कर रखा है जिसके चलते कई तरह की चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं। इन सारी मुश्किलों को अपना धैर्य और अपनी विनम्रता बनाए रखने से ही संभाला जा सकेगा।
क्या न करें – किसी भी तकरार को इतना न बढ़ायें की उसे संभालना मुश्किल हो जाए। अपने प्रदर्शन को भी कम न करते चले जाएं क्योंकि उसका बुरा असर भी आपके काम और कारोबार पर पड़ सकता है। अपनी मानसिकता को इतना न बिगाड़ें की लोगों से उलझन पैदा होनी शुरू हो जाए।
खर्चे और नुकसान – खर्चों को संभालने की जरूरत है क्योंकि जरूरत से ज्यादा खर्चे करते चले जाने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है और आपके लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं, इसलिए हर कदम पर योजना बनाकर चलने की भी जरूरत है।
प्यार मोहब्बत – प्यार मोहब्बत का रिश्ता बहुत सारा भरोसा माँगता है और इस समय आपने अपने मन में इतनी उलझन बिठा रखी है की कुछ भी संभल नहीं रहा और हर छोटी बात बिगड़ती चली जा रही है। लोगों को खुश करना वैसे भी मुश्किल होता है और इस समय तो आप अपने व्यवहार की वजह से लोगों को नाराज ही करते चले जा रहे हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
