अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 08 December 2022: इस राशि के जातकों के आय प्राप्ति के मार्ग में होगी वृद्धि, देखें पूरा राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 7, 2022, 07:20 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 December 2022: आज कर्क,मेष व कन्या राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। वहीं वृष और मकर राशि वालों को प्रेम में सफलता मिलेगी। इसके बाद मकर और कुम्भ राशि के जातको के लिए भी आज का दिन खास रहेगा। जबकि मीन और मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।

Image

Horoscope Today, 08 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 December 2022: 08 दिसम्बर का राशिफ़ल-सुजीत जी महाराज-- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क,मेष व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है।

मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क,मिथुन व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 1.मेष- सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा द्वितीय में हैं।आज मङ्गल व बुध जाँब में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।उड़द का दान करें।

2.वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन-बिजनेस में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग जाँब में लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। जीवनसाथी से मीठा बोलें।

4.कर्क- चंद्रमा इस राशि से एकादश बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व हरा रंग शुभ है।

5.सिंह-पॉलिटीक्स में सफलता है। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। सूर्य उपासना करें।

6.कन्या-वृष का चन्द्रमा व मकर का शनि शिक्षा के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7.तुला-आज फैमिली में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाये।

8.वृश्चिक- आज सूर्य इस राशि में व शनि तृतीय व्यवसाय को सफल करेंगे।व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।मूंग का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल की शुभता बढ़ती है।

9.धनु-चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

10.मकर- चन्द्रमा का पँचम व शनि का इस राशि में गोचर शिक्षा के लिए शुभ है ।शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।लाल व नीला रंग शुभ है।

11.कुंभ-चन्द्रमा चतुर्थ व शनि द्वादश हैं। द्वादश शनि आईटी बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।लाल व नीला रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

12.मीन- चन्द्रमा तृतीय ,सूर्य अष्टम व गुरु का इस राशि में प्रभाव बिजनेस के लिए प्रगतिकारक है।एकादश शनि न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article