राशिफल

6 मई 2025 राशिफल: वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 5 राशियों के लिए है शुभ, मां लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा

6 मई 2025 राशिफल: ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लोगों पर शनि और मंगल की विशेष कृपा रहेगी। जिस वजह से आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जानिए किन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ।

Image

आज का राशिफल 6 मई 2025

6 मई 2025 राशिफल: मेष राशि वालों को धन प्राप्ति के मार्ग में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में तनाव रह सकता है। वहीं वृषभ राशि वाले आज नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति कर सकते हैं। लेकिन आज वाणी पर संयम रखना होगा। आप जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। लेकिन युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। कर्क राशि वाले जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। इधर कुछ न्य बिजनेस डील मिलने के आसार हैं। अब जानिए आज का राशिफल विस्तार से यहां।

आज का राशिफल 6 मई 2025

मेष- द्वितीय गुरु द्वादश शनि बिजनेस के लिए शुभ है। चन्द्रमा पंचम रहकर स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। करियर के लिए भी समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव व क्रोध से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --01 व 03

वृष- जॉब में चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि में गोचर करते गुरु बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में नवीन पद की सम्भावना है, ऑफिस में वाद विवाद से बचें। ऑफिस में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक --08 व 09

मिथुन- सूर्य मेष व चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। जॉब से सम्बद्ध जातकों के लिए यह समय निरंतर पदोन्नति के प्रयास करने के लिए है। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---श्री विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व आसमानी। शुभ अंक --04 व 05

कर्क--शनि नवम, राशि स्वामी चन्द्रमा द्वितीय व गुरु एकादश गोचर में शुभ फल प्रदान करने वाले हैं। जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। इधर कुछ न्य बिजनेस डील मिल रही है। अन्न दान करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---हनुमानबाहुक का पाठ करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग ---पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 08

सिंह-राशि स्वामी सूर्य नवम व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक लाभ सम्भावित है। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे। कर्क व कन्या राशि के आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक--02 व 09

कन्या- द्वादश चन्द्रमा विदेशों या दूर के शहरों से व्यवसाय में लाभ देंगे। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ बेहतर है। आज का उपाय --- श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। उड़द व काली मिर्च का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक --02 व 07

तुला- राशि स्वामी शुक्र व बुध आर्थिक लाभ देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक ---05 व 06

वृश्चिक-मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में है। फैमिली में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --भगवान शिव उपासना करें।शिवपुराण का नित्य पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक --01 व 03

धनु-चतुर्थ गुरु गोचर का सहयोग रहेगा। चन्द्रमा नवम शुभ है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --किष्किंधाकांड का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --01 व 09

मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम जॉब में स्ट्रगल दे सकता है। बिजनेस अवसर का वातावरण पहले से बेहतर करें, सामंजस्य बढ़ाएं। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। तिल सहित सप्त अन्न का दान सहायक है। शुभ अंक -हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक -01 व 08

कुम्भ- शनि द्वितीय व सप्तम चन्द्रमा बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति से खुश रह सकते हैं। जॉब में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक --04 व 08

मीन-बिजनेस में सफलता है। न्यू बिजनेस डील में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। विद्वानों का योगदान रहेगा। आज का उपाय ---धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सूर्योपासना शुभ है। आज का शुभ अंक --01 व 09। शुभ रंग -पीला व लाल

अब देखें साल 2025 का पूरा राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article