राशिफल

5 May 2025 Rashifal: सीता नवमी का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

5 May 2025 Rashifal: आज सीता नवमी और मां बगलामुखी जयंती का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में ये खास दिन कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। ज्योतिष अनुसार इन राशियों के लोगों के आज सारे सपने पूरे होंगे।

Image

5 May 2025 Rashifal

5 May 2025 Rashifal: मेष राशि- 02:02 pm के बाद चन्द्रमा पंचम रहेंगे। ऑफिस के विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे। जॉब में न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष- 02 बजकर 02 मिनट सायंकाल के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। बिजनेस में तनाव लेकिन बहुत जल्द प्रगति की सम्भावना है। घर परिवार में विवादों से बचें।अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 08

मिथुन-आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा।पारिवारिक विवाद को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ तथा तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व लाल। आज का शुभ अंक -03 व 06

कर्क-चन्द्रमा इसी राशि से 02;02 दोपहर को निकलकर अगली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। अभी करियर में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें व उड़द दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 07

सिंह -मेष के सूर्य व 02:02 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है। वृष के गुरु गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय -सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक --03 व 06

कन्या-चन्द्रमा द्वादश रहकर धार्मिक कार्य करवाएंगे।बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फैमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। तिल व चावल का दान करें।शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक -03 ब 07

तुला- चन्द्रमा एकादश व गुरु अष्टम रहेंगे। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है।जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। तिल व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक --03 व 06

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा बिजनेस में धन में वृद्धि करेंगे। धार्मिक यात्रा से दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --01व 02

धनु-धन का आगमन होगा। चन्द्रमा नवम व सूर्य पंचम रहेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर व कफ से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान भी करें। शुभ अंक --03 व 06 आज का शुभ रंग --पीला व लाल

मकर- शनि व चन्द्रमा जॉब वर्क व प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। आप विद्वान व्यक्ति हैं। छात्र अब करियर को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको बेलपत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक -03 व 06। आज का शुभ रंग -हरा व आसमानी

कुम्भ-आप जॉब में तनाव रह सकता है। बिजनेस कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व अन्न सहित गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है। शुभ रंग --नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक --01 व 02

मीन---02:02 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य खराब कर सकता है। करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --हरा व पीला। आज का शुभ अंक --02 व 03

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article