4 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं वृष राशि के जातक कोई नई बिजनेस डील पक्की कर सकते हैं। आज के दिन कर्क राशि वालों की लव लाइफ में यू- टर्न आ सकता है। कन्या राशि अपने बिजनेस में सफल हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक की लव लाइफ अच्छी रहेगी। वहीं कुंभ राशि के जातक काम को लेकर खुश रहेंगे और मीन राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
जॉब सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। बिजनेस प्रोग्रेस की सम्भावना है। असत्य वाचन से बचें। जॉब चेंज से बचने का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
आज का दिन आर्थिक उन्नयन से आच्छादित रहने की सम्भावना है। किसी नए बिजनेस डील से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र धन देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक --05 व 06
मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब वर्क के प्रति समर्पित रहें,आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -- श्री अरण्यकांड का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व आसमानी।
शुभ अंक --03 व 09
कर्क
आज आप धार्मिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। पिता के सपोर्ट से व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे ।लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय --श्री अरण्यकांड का पाठ बहुत लाभदायक है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा।परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। सही दिशा में प्रयास करें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय -- श्री अरण्यकांड का पाठ करें।उड़द का दान करें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी ।
शुभ अंक --03 व 09
कन्या
जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेसमैन सफल रहेंगे , आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड का पाठ पुण्यदायी है। फलों दान करते रहें।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावनाओं पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है।
आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।मूंग का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक --04 व 08
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु शुभ हैं। बिजनेस में सहयोग का वातावरण होगा। जॉब में प्रोग्रेस रहेगा।हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा ।लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।
आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मङ्गल पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।
शुभ रंग --हरा व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
धनु
करियर में संघर्ष है।बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी को तुलसी दल सपर्पित करें।इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -03 व 09।
शुभ रंग --लाल व नारंगी
मकर
शुक्र व शनि विकास देंगे। जॉब में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय--हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक --03 व 07
कुम्भ
करियर में अचानक नवीन अवसर संभावित है।किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिज़नेस में सेविंग मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।शुभ अंक--01 व 03
मीन
जॉब में प्रोमोशन सम्भावित है। व्यवसाय की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। स्टडी को लेकर छात्र थोड़ा तनाव में रहेंगे लेकिन अब अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल डिनर पर जा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
