राशिफल

3 March 2024, Aaj Ka Rashifal: रविवार के दिन इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, यहां जानें सारी राशियों का राशिफल

3 March 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के छात्र करियर में सफल हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

3 March 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के छात्र करियर में सफल हो सकते हैं। ग्रहों की चाल के अनुसार सिंह राशि के जातक को कारोबार में कामयाबी मिल सकती है। तुला राशि के जातक की कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। धनु राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कुंभ राशि के जातक जॉब को लेकर खुख रहेंगे और मीन राशि के जातक करियर में सफल रहेंगे। यहां जानें सारी राशियों का राशिफल।

3 March 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल)

मेष

आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। रुकावटें अब समाप्त हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे। लाल फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष

जॉब में ईगो का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। बिज़नेस मेहनत करें व संयम रखें, आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --गाय को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 02

मिथुन

स्टूडेंट्स को करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। जॉब में परिवर्तन भी सम्भव है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप शेयर के पॉवर सेक्टर,रियल स्टेट या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी ।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --06 व 08

कर्क

चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। व्यवसाय कुछ संघर्षमय रहेगा।

आज का उपाय -सूर्योपासना जरूरी है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग --सफेद व लाल,

आज का शुभ अंक --01 व 02

सिंह

व्यवसाय से कामयाबी मिलेगी। छात्र करियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें।स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें।

आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --01 व 02

कन्या

बुध अनुकूल हैं। व्यवसाय को की अग्रिम योजनाओं को टालें मत। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --शिवलिंग को बेलपत्र व जल अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --05 व 07

तुला

स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। सफलता आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी

आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श कर उनको प्रसन्न करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व लाल।

आज का शुभ अंक --05 व 06

वृश्चिक

बिजनेस में संघर्ष रहेगा । नए व्यावसायिक अनुबंध को स्ट्रांग करें।धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रेम जीवन को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --01 व 03

आज का शुभ रंग -पीला व लाल

धनु

धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स करियर को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस ठीक रहेगा।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करते रहें।

शुभ अंक --01 व 02 आज का शुभ रंग --पीला व लाल

मकर

करियर में चन्द्रमा व गुरु सहायक हैं। जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। जॉब वर्क में मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सूर्य के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --05 व 07

कुम्भ

जॉब को लेकर खुश रहेंगे।पारिवारिक कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। फेमिली में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ अंक --03 व 08।आज का शुभ रंग -सफेद व हरा

मीन

छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा।जांब में किसी नवीन पद के प्रयास में रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।

आज का उपाय --सप्त अन्न के दान से दैहिक समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --नारंगी व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article