27 April 2025 Rashifal: वैशाख अमावस्या का दिन मेष राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। वृषभ राशि वालों की बात करें तो इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट को सफल लगाने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों को व्यापार में नवीन अवसरों की प्राप्त होगी। फाइनेन्स व स्टील इंडस्ट्री में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। चलिए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।
आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025
मेष- इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा बिजनेस व जॉब के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति अपना ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। सुदूर यात्रा सम्बंधित कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09
वृष- द्वादश भाव का चन्द्रमा व मीन के शनि जॉब के लिए शुभ हैं। मेष के सूर्य गोचर जॉब में प्रमोशन की सम्भावना दे सकता है। शुक्र व्यवसाय के लिए अनुकूल है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। खान पान पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -सफेद व आसमानी। शुभ अंक -02 व 03
मिथुन- बुध व शुक्र शुभ हैं। चन्द्रमा एकादश हैं। व्यवसाय में कई नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब चेंज में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पावर, फाइनेन्स व स्टील इंडस्ट्री में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -02 व 08
कर्क- शुक्र व बुध जान में बेहतर परिणाम देंगे। दशम चन्द्रमा न्यू बिजनेस डील दे सकता है। छात्र समय प्रबंधन का ख्याल रखें। करियर को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा सप्तम शुभ है। आज का उपाय -सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08
सिंह- शनि मीन व सूर्य मेष में हैं। चन्द्रमा नवम व गुरु दशम शुभ हैं। सूर्य -मंगल धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रखेंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। जॉब को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में प्रेमी संग डिनर पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला।शुभ अंक -04 व 08
कन्या- चन्द्रमा अष्टम वहीं गुरु नवम गोचर में मंगलमय हैं। शुक्र- बुध व्यवसाय व जॉब के लिए हितकर है। जॉब में पेंडिंग काम निपटाते रहें। अग्रिम व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व सफेद, शुभ अंक -04 व 06
तुला- सप्तम चन्द्रमा व खष्ठम शनि बिजनेस के लिए शुभ हैं। करियर में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खराब खान पान स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 06
वृश्चिक- चन्द्रमा खष्ठम है। राशि स्वामी मंगल व गुरु रियल स्टेट बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा।शनि व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में शुभ फल देंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। शुक्र आर्थिक विकास बेहतर करेगा। आज का उपाय -अपने वजन के बराबर सात प्रकार के अन्न दान करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -04 व 08
धनु- पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ व खष्ठम गुरु व्यवसाय में प्रगति कराएगा। शुक्र व बुध आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न करेंगे, बिजनेस वर्क को और बेहतर करें, अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स खूब परिश्रम करें। इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ भाव में है। व्यवसाय में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आप ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा। शुभ अंक -03 व 07
कुम्भ- चन्द्रमा तृतीय व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। जॉब प्रमोशन की संभावना है। जॉब प्रमोशन को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -03 व 05
मीन-चन्द्रमा द्वितीय आपको बिजनेस में लाभ देंगे। करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। उदर विकार परेशान कर सकता है। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक-02 व 09
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
