राशिफल

26 July 2024 Rashifal: इन दो राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खतरनाक, मिल सकता है धोखा, रहें सतर्क

26 July 2024 Rashifal In Hindi: आज का दिन दो राशि वालों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। करियर से लेकर स्वास्थ्य जीवन तक में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में इन राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 26 July 2024

26 July 2024 Rashifal In Hindi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज मेष राशि वालों का अपने परिवार वालों के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। तो वहीं वृषभ राशि वालों को आज बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन लव लाइफ में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। हेल्थ को लेकर भी टेंशन में रहेंगे। मिथुन राशि के जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल रहेगा। चलिए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- चंद्रमा द्वादश व गुरु द्वितीय गोचर करके करियर में रुकावट को समाप्त करेगा। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना था।जॉब में सफल रहेंगे, न्यू पोस्ट चेंज लाभ देगी। फैमिली में विवादों से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। व लाइफ बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष-गुरु व एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना दे सकता है। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रहे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व आसमानी । आज का शुभ अंक --01 व 02

मिथुन-जो लोग जॉब परिवर्तन करना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। आर्थिक सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --सात प्रकार के अन्न का दान करें। शुभ रंग -असमानी व हरा। आज का शुभ अंक -04 व 06

कर्क-भाग्य भाव में चन्द्रमा बहुत ही शुभ है। बहुत जल्द व्यवसाय में बहुत बड़ी सफलता मिल रही है। संतान की सफलता के लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल

सिंह- द्वादश सूर्य व अष्टम चन्द्रमा शुभ है। व्यवसाय में बड़ी सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। कोई वित्त्तीय समस्या फाइनल होगी। जॉब वर्क को और बेहतर करने के लिए समय व नॉलेज का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --तिल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान शिव जी की उपासना करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 06

कन्या- चन्द्रमा मीन व गुरु वृष में रहकर इस राशि के सप्तम व नवम हैं। जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। गुरु ज्ञान व शुक्र वित्त का कारक ग्रह है।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। पिता व बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --शिवपुराण का पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग --सफेद व आसमानी। आज का शुभ अंक -,07 व 09

तुला- व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय ---मूंग व गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 05

वृश्चिक-मंगल व गुरु जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान करेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। बिजनेस कंडीशन बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मसूर व अनार का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --05 व 06

धनु- गुरु धन का व्यय धार्मिक कार्यों में कराएंगे। क्रोध से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम में विवाद मत करें। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।पीले वस्त्रो का दान भी करें। शुभ अंक --06 व 07। आज का शुभ रंग --लाल व सफेद

मकर- चन्द्रमा तृतीय है। शुक्र सहयोगी हैं। बिजनेस में चेंज के निर्णय लाभप्रद रह सकते हैं। ऑफिस समस्या को लेकर जो विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। बजरंगबली जी को लड्डू व लाल चोला अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक -05 व 07। आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा

कुम्भ-चन्द्रमा द्वादश भावुकता दे सकते हैं। चन्द्रमा मानसिक तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। इस राशि के शनि छात्रों का करियर में हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। प्रेम विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का उपाय --शिव पुराण का पैठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। मूंग का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 06

मीन- चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि द्वादश व गुरु तृतीय हैं। छात्र सफल करेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। शुक्र लव लाइफ में खुशी देगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय ---श्री रामचरितमानस के अरण्यकांड का पाठ करें। अन्न का दान लाभ देगा। शुभ रंग --लाल व नारंगी।आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article