22 March 2025 Rashifal: मेष राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शानदार है। तो वहीं वृषभ राशि वालों को आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। कर्क राशि के जो लोग शेयर बाजार में हैं वे पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
22 March 2025 Rashifal
मेष- सूर्य द्वादश व चन्द्रमा नवम हैं। आज का दिवस व्यावसायिक सफलता प्राप्ति का है। अब जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक --02 व 03
वृष- सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा अष्टम है। आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। तिल दान करना श्रेयस्कर है। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक -04 व 06
मिथुन- सूर्य दशम व चन्द्रमा सप्तम हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।सुखद यात्रा संभावित है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग --असमानी व हरा। शुभ अंक --03 व 06
कर्क- सूर्य नवम तथा चन्द्रमा खष्ठम हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी 03 परिक्रमा करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 07
सिंह- सूर्य अष्टम तथा चन्द्रमा पंचम हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 03
कन्या- सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा गेंहू व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --लाल व बैगनी। शुभ अंक --05 व 08
तुला-व्यवसाय को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 09
वृश्चिक- सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा द्वितीय हैं। रुके धन का आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा , जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। तिल का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --04 व 07
धनु- परिवार में कोई रुका कार्य सफल रहेगा। सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा इसी राशि में हैं। टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें। शुभ अंक --02 व 03। शुभ रंग --लाल व पीला
मकर-सूर्य तृतीय व चन्द्रमा द्वादश हैं। छात्रों का करियर और बेहतर होगा।आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। शुभ रंग-बैगनी व हरा। शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ- सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा एकादश हैं। बिजनेस प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम व सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --बैगनी व सफेद। शुभ अंक --02 व 07
मीन- सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा दशम हैं। व्यवसाय को लेकर सफल रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ कर गुड़ का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
