15 February 2024 Ka Rashifal: ज्योतिष अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों के करियर के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। आज लाभ प्राप्त करने के आपको कई मौके मिलेंगे। कर्क राशि वालों को करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
15 फरवरी 2024, मेष राशिफल
राशि स्वामी मंगल व गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। पिता के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय -व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
15 फरवरी 2024, वृषभ राशिफल
जॉब में परिवर्तन की सम्भावना है। शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
15 फरवरी 2024, मिथुन राशिफल
पिता का आशीर्वाद प्राप्त है। जॉब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -तिल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद।
शुभ अंक -03 व 07
15 फरवरी 2024, कर्क राशिफल
करियर में अभी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
15 फरवरी 2024, सिंह राशिफल
जॉब में किसी विशेष प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
आज का उपाय -कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -06 व 08
15 फरवरी 2024, कन्या राशिफल
राशि स्वामी बुध व मङ्गल महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाते में सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद
शुभ अंक -01 व 02
15 फरवरी 2024, तुला राशिफल
राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर से लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -07 व 08
15 फरवरी 2024, वृश्चिक राशिफल
धन का आगमन होगा। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग -हरा व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
15 फरवरी 2024, धनु राशिफल
जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
15 फरवरी 2024, मकर राशिफल
गुरु व चन्द्रमा जॉब को पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 07
15 फरवरी 2024, कुंभ राशिफल
शनि व गुरु बिजनेस के लिए शुभ है। आप स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय --शिव उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -02 व 08
15 फरवरी 2024, मीन राशिफल
गुरु करियर को नई दिशा दे सकते हैं। जॉब में सफलता है। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। मकान लेने का संयोग बन सकता है।
आज का उपाय - फलों का दान करें।
शुभ रंग - हरा व नारंगी।
शुभ अंक- 02व09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
