12 जुलाई 2025 का राशिफल: आज श्रावण मास की द्वितीया तिथि है। इस दिन मेष राशि वाले भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। वहीं वृष राशि के लिए चन्द्रमा गुरु धर्म कार्य के लिए अनुकूल है। सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आगे पढ़ें 12 जुलाई का 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
12 जुलाई का विस्तृत राशिफल
1 मेष- राशि स्वामी मंगल पंचम व चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम भाव में है। तृतीय गुरु -सूर्य परिवार के लिए अनुकूल हैं। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
- आज का उपाय - व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए लक्ष्मी माता जी की उपासना व श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
- शुभ रंग - सफेद व पीला।
- शुभ अंक - 02 व 09
2 वृष- नवम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ है। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन की सम्भावना है। चन्द्रमा - गुरु धर्म कार्य के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार संग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय - शिव पुराण का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 05 व 08
3 मिथुन- इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व इसी राशि में गोचर करते गुरु - सूर्य का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। जॉब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
- आज का उपाय - हनुमान चालीस का 07 पाठ व तिल का दान करें।
- शुभ रंग - बैंगनी व हरा
- शुभ अंक - 05 व 06
4 कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा सप्तम व द्वादश गुरु -सूर्य शुभ है। करियर में चैलेंज है। बिजनेस में बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।
- आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 02 व 09
5 सिंह- किसी विशेष बिजनेस प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। चन्द्रमा खष्ठम भाव, राशि स्वामी सूर्य मिथुन व चन्द्रमा मकर में है।न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
- आज का उपाय - श्री आदितहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
- शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
- शुभ अंक - 04 व 06
6 कन्या- चन्द्रमा पंचम, गुरु -सूर्य दशम व द्वादश मंगल महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाते में सहायता करेंगे। जॉब में किसी जरूरी वर्क को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।
- शुभ रंग - पीला व आसमानी
- शुभ अंक - 05 व 07
7 तुला- राशि स्वामी शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। चतुर्थ चन्द्र गोचर से आप जॉब व व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
- शुभ रंग - सफेद व नीला।
- शुभ अंक - 02 व 07
8 वृश्चिक- मंगल दशम व चन्द्रमा तृतीय शुभ है। धन का आगमन होगा। जॉब में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 02
9 धनु- द्वितीय चन्द्रमा व सप्तम गुरु व मंगलमय हैं। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न करेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 04 व 09
10 मकर- खष्ठम गुरु -सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल -गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 03 व 06
11 कुम्भ- द्वितीय शनि व पंचम सूर्य जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। आप आर्थिक उन्नति से खुश रह सकते हैं। जॉब परिवर्तन को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
- आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें।
- शुभ रंग - लाल व बैगनी।
- शुभ अंक - 05 व 08
12 मीन- चतुर्थ सूर्य व एकादश चन्द्रमा करियर को नई दिशा दे सकते हैं। करियर में सफलता है। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब वर्क में कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है।
- आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।
- शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
- शुभ अंक-02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
