10 March Ka Rashifal In Hindi: ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों की करियर लाइफ के लिए दिन अच्छा है। वृषभ राशि वाले ज्यादा भाग दौड़ से बचें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वालों को आज अटका हुआ धन प्राप्त होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं है। अब जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
10 March 2024 Rashifal
मेष-करियर में अच्छे लाभ की सम्भावना है। बिजनेस में वर्क लोड से बचें। असत्य से दूर रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय - जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग-लाल व सफेद। शुभ अंक -02 व 03
वृष-आज का दिन जॉब में सफलताओं से आच्छादित रहने की सम्भावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें।आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय --श्री अरण्यकांड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है। शुभ रंग -हरा व सफेद।शुभ अंक --04 व 07
मिथुन- बुध अनुकूल है। करियर के प्रति समर्पित रहें। आज आपको रुका धन मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें व 08 कम्बल का दान करें। शुभ रंग --लाल व आसमानी। शुभ अंक --01 व 02
कर्क-चन्द्रमा अनुकूल है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ बहुत लाभदायक है। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09
सिंह-व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज का उपाय -- हनुमानचालीसा का 07 पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --01 व 02
कन्या -बिजनेस में प्रोग्रेस है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है। फलों का दान करते रहें। शुभ रंग --नारंगी व सफ़ेद। शुभ अंक -05 व 06
तुला--शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।युवा प्यार में बहुत ज्यादा भावुकता से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है। आज का उपाय --बड़े भाई का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। तिल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला। शुभ अंक --05 व 09
वृश्चिक-ऑफिस में कार्य का वातावरण अच्छा होगा। जॉब में प्रोग्रेस रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक -02 व 03
धनु-स्टूडेंट्स करियर में सफल रहेंगे। अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। लव लाइफ को लेकर तनाव रहेगा। आज का उपाय -- अन्न दान से सफलता मिलेगी। पीले वस्त्रों का दान करें। शुभ अंक -03 व 09। शुभ रंग --लाल व पीला
मकर-करियर में स्टडी को लेकर प्रेसर रहेगा। जॉब में तनाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय--हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक --07 व 09
कुम्भ- व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ संभावित है। छात्र क्रमबद्ध तरीक़े से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। हेल्थ को लेकर आज खुश रह सकते हैं। मित्रों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक--02 व 09
मीन-जॉब में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलना संभावित है। बिजनेस में बहुत दिनों से रुके प्रोजेक्ट की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। अपनी व्यावसायिक कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
